{"_id":"5d7023c98ebc3e013b284046","slug":"aprajita-city-news-mbd3209930153","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदू कालेज में अमर उजाला अपराजिता अभियान का हुआ आयोजन, नारी गरिमा बनाएं रखने का साझा संकल्प ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदू कालेज में अमर उजाला अपराजिता अभियान का हुआ आयोजन, नारी गरिमा बनाएं रखने का साझा संकल्प
Thu, 05 Sep 2019 06:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2019 06:35 AM IST
विज्ञापन
मुरादाबाद के हिंन्दू कालेज में अमर उजाला अपराजिता कार्यक्रम में शपथ लेती छात्राएं और टीचर्स।
- फोटो : फाइल फोटो
हिंदू कालेज में अमर उजाला के अभियान अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स का आयोजन किया गया। वित्तीय साक्षरता विषय पर हुए कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि सतर्कता और जागरूकता से आधी आबादी वित्तीय रूप से मजबूत बन सकती है। छात्राओं ने नारी गरिमा को बनाए रखने का साझा संकल्प लिया।
विज्ञापन
मुख्य वक्ता सीए संचिता बंसल ने कहा कि पढ़ाई के समय से ही बचत पर ध्यान देना चाहिए। छोटे-छोटे निवेशों से बड़ी बचत बन जाती है। इसमें आरडी बना सकते हैं। आरडी कम से कम सौ रुपये से शुरू होती है। नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट में सौ रुपये से बचत कर सकते हैं। एफडी भी बचत का ही माध्यम है। पीपीएफ में सबसे अच्छी ब्याजदर रहती है। उन्होंने कहा कि इंटरनेट बैंकिंग के समय सबसे ज्यादा सतर्कता की आवश्यकता पड़ती है।
विज्ञापन
इसलिए सुरक्षित पासवर्ड बनाना चाहिए, जिसमें अक्षर, नंबर और सिंबल का मेल हो। इससे पासवर्ड कापी होने का खतरा नहीं रहता है। शिक्षक नीरज रुहेला ने कहा कि छात्राओं को बचत की जानकारी प्राप्त करने के लिए समाचार पत्र और टीवी चैनलों पर व्यावसायिक, वाणिज्य संबंधी गतिविधियों को देखना चाहिए। इससे आर्थिक जागरूकता आएगी। महिलाओं को सोने के गहनों का शौक होता है।
विज्ञापन
बांड के रूप में निवेश कर वह इस पर अच्छी ब्याज से आय का जरिया बना सकती हैं। डॉ. मीनू मेहरोत्रा ने कहा कि वर्तमान में ज्यादातर लोग ई-बैंकिंग का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन छोटी सी असावधानी जेब पर भारी पड़ जाती है। कभी भी अपना पासवर्ड किसी व्यक्ति को नहीं बताना चाहिए। इस दौरान श्रुति सिरोही, कंचन, शालिनी आदि मौजूद रहीं।