फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Apply tilak with cap for Hindu-Muslim unity: Singhal

हिंदू-मुस्लिम एकता के लिए टोपी के साथ तिलक भी लगाएं : सिंघल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Apply tilak with cap for Hindu-Muslim unity: Singhal
हिंदू-मुस्लिम एकता के लिए टोपी के साथ तिलक भी लगाएं : सिंघल
विज्ञापन

- चर्चा में आया भाजपा नेता का वायरल वीडियो
- बोले, तालिबान का समर्थन करने वालों की जबान काट देनी चाहिए
संवाद न्यूज एजेंसी
संभल। भाजपा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंघल का एक वीडियो वायरल हुआ है। चर्चा में आए इस वीडियो में वह जहां तालिबान का समर्थन करने वाले लोगों की जबान काट देने की बात कह रहे हैं, वहीं हिंदू-मुस्लिम एकता के लिए सपा नेताओं को टोपी के साथ तिलक लगाए जाने की नसीहत भी दे रहे हैं।
यह वीडियो संभल के कुरुक्षेत्र मैदान में शुक्रवार की शाम रावण दहन से पूर्व मंच से संबोधन का बताया जा रहा है। इसमें वह मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव और शिवपाल यादव का नाम लेते हुए कह रहे हैं कि ये नेता लोग गोल टोपी लगाते हैं लेकिन हिंदू-मुस्लिम एकता तब बनेगी जब टोपी के साथ तिलक भी लगाया जाए। आजम खां के माथे पर तिलक भी तो लगाएं।
विज्ञापन

आगे वह कहते हैं कि हम तालिबान का समर्थन करने वाले लोगों को टिकने नहीं देंगे और पनपने भी नहीं देंगे। तालिबान का समर्थन करने वाले लोगों की जबान काट देनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वायरल वीडियो के बाबत पूछने पर भाजपा नेता सिंघल ने कहा कि वह तालिबान का समर्थन करने वालों के खिलाफ हैं। जो तालिबान अफगानिस्तान में नरसंहार कर रहा है, उसका समर्थन करना गलत है।
00
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed