फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Appeal for cooperation from councilors and ration dealers in SIR campaign

Moradabad News: एसआईआर अभियान में सभासदों और कोटेदारों से सहयोग की अपील

Tue, 25 Nov 2025 02:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Tue, 25 Nov 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
Appeal for cooperation from councilors and ration dealers in SIR campaign
बिलारी नगरपालिका में सभासदों और कोटेदारों की बैठक में बोलते एसडीएम-संवाद
बिलारी। एसडीएम विनय कुमार सिंह ने सोमवार दोपहर नगरपालिका कार्यालय सभागार में नगरपालिका परिषद के सभासदों और राशन कोटेदारों को बुलाकर बैठक की। इस दौरान सभी से एसआईआर अभियान शत प्रतिशत सफल बनाने के लिए सहयोग मांगा। एसडीएम ने कहा कि पालिका सभासद और राशन कोटेदार अधिकतर वोटरों को व्यक्तिगत रूप से जानते हैं।
विज्ञापन

जो वोटर वर्तमान समय में घर पर न होकर किसी कार्य से बाहर गए हैं उनके बाहर रहने के स्थान और मोबाइल नंबर के बारे में सभासद और राशन कोटेदार दोनों को जानकारी है। एसडीएम ने पालिका सभासदों और राशन कोटेदारों से वर्तमान एसआईआर अभियान के दौरान गणना पत्रक बांटने और बांटे गए पत्रक भरवाकर जमा करवाने में बीएलओ का सहयोग करने को कहा।
विज्ञापन

एसडीएम ने इस दौरान यह भी बताया कि मंगलवार को सुबह दस बजे से दो बजे तक बिलारी नगर के सभी बूथों पर बीएलओ मौजूद रहेंगे।
एसडीएम स्पष्ट किया कि जिन वोटरों के गणना पत्रक उन्हें अभी बीएलओ से नहीं मिल पाए हैं। वह सभी मंगलवार सुबह अपने संबंधित बूथों पर जाकर बीएलओ से मिले। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed