{"_id":"606a244d8ebc3edb546475c2","slug":"antigen-test-in-a-private-hospital-without-permission-recovered-five-hundred-city-news-mbd385248936","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना परमिशन निजी अस्पताल में एंटीजन टेस्ट, वसूले पांच सौ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना परमिशन निजी अस्पताल में एंटीजन टेस्ट, वसूले पांच सौ
विज्ञापन
मुरादाबाद। बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच निजी अस्पतालों की मनमानी उजागर हुई है। बिना परमिशन निजी अस्पताल में मरीज का एंटीजन टेस्ट कर दिया गया। पॉजिटिव आने पर महिला को टीएमयू में भर्ती कराया गया है। वहीं एंटीजन टेस्ट के एवज में पांच सौ रुपये वसूल लिए गए, जबकि एसीएमओ का कहना है कि निजी अस्पतालों को एंटीजन टेस्ट करने की परमिशन नहीं है। वहीं निजी अस्पताल का दावा है कि एंटीजन किट का नहीं बल्कि पीपीई किट का चार्ज लिया गया है।
मझोला क्षेत्र के खुशहालपुर रोड की रहने वाली महिला की एक अप्रैल को अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन महिला को लेकर एपेक्स हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। जहां डाक्टरों ने उनकी एंटीजन टेस्ट समेत पांच जांच करा दी, जबकि निजी अस्पतालों में एंटीजन टेस्ट करने की इजाजत नहीं है। बावजूद इसके एंटीजन किट से जांच की गई। साथ ही एंटीजन टेस्ट के लिए पांच सौ रुपये ले लिए गए। प्राइवेट में सिर्फ आरटीपीसीआर और ट्रूनेट टेस्ट की परमिशन है। इसकी परमिशन भी चुनिंदा लैब को ही मिली है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि निजी अस्पतालों में एंटीजन टेस्ट की परमिशन नहीं है। फिलहाल रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर महिला को टीएमयू में भर्ती करा दिया गया है।
- निजी अस्पतालों में एंटीजन टेस्ट की परमिशन नहीं है। बिना परमिशन एंटीजन टेस्ट करना गलत है। विभाग की ओर से निजी अस्पताल को एंटीजन किट नहीं भी दिया जाता है। मामले की जांच की जाएंगी। - डा. डीके प्रेमी, एसीएमओ
विज्ञापन
- कोविड के दौरान अस्पताल में एंटीजन टेस्ट किए जा रहे थे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से एंटीजन किट भी मिली थी। उस समय परमिशन जैसी कोई बात सामने नहीं आई थी। एंटीजन टेस्ट का कोई चार्ज नहीं लिया गया, बल्कि सैंपल के लिए इस्तेमाल पीपीई किट का चार्ज लिया गया। - डा. मगन मेहरोत्रा, डायरेक्टर, एपेक्स हॉस्पिटल