फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Another 14 people felt dengue sting in the district

जिले में डेंगू के चौदह और मरीज मिले

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Another 14 people felt dengue sting in the district
मुरादाबाद। मौसम के उतार चढ़ाव के बीच डेंगू के मरीजों का मिलना जारी है। जिले में मंगलवार को और चौदह लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई। डेंगू पीड़ितों में दस लोग गक्खरपुर गांव के हैं। इसके साथ ही जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या 138 हो गई है। वहीं जिले के सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में 300 से अधिक बुखार के मरीज पहुंचे।
विज्ञापन

जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। डिलारी ब्लॉक के अलावा शहर के मोहल्लों में भी डेंगू के मरीज सामने आने लगे हैं।
मंगलवार को जिला अस्पताल की लैब से आई रिपोर्ट में 14 लोग डेंगू पॉजिटिव पाए गए। इसमें किशोरी से लेकर बुजुर्ग तक शामिल हैं। चौदह में से दस डेंगू पीड़ित गक्खरपुर गांव के निवासी हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा शहर के मोहल्ला विकास नगर नागफनी में 50 वर्षीय व्यक्ति, पीतल नगरी में 48 वर्षीय महिला, रामगंगा विहार में 22 वर्षीय युवक और डिलारी में 35 वर्षीय महिला में डेंगू की पुष्टि हुई है। सीएमओ डॉ. एमसी गर्ग ने बताया कि एलाइजा टेस्ट में और चौदह मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed