फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   anganwadi workers protest against exploetation

मार्च निकाला, महिलाओं के शोषण के खिलाफ बुलंद की आवाज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 02:28 AM IST
विज्ञापन
anganwadi workers protest against exploetation
मुरादाबाद। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका वेलफेयर एसोसिएशन और आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन से जुड़ी महिलाओं ने गांधी पार्क में कार्यक्रम आयोजित कर प्रदेश में महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार, शोषण आदि के विरोध में आवाज बुलंद की। महिला अधिकारों की मांग को लेकर मार्च निकाला और सभा कर महिला उत्पीड़न के मामलों का जिक्र करते हुए सरकार पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर न रहने का आरोप भी लगाया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सरकारी कर्मचारी का दर्जा न देने पर भी विरोध दर्ज कराया।
विज्ञापन

एआईयूटीयूसी से संबद्ध आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका वेलफेयर एसोसिएशन ने प्रांतीय आह्वान पर 110वां अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस महिला उत्पीड़न दिवस के रूप में मनाया। संगठन से जुड़ीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुबह गांधीपार्क में एकत्र हुईं तथा वहीं से कचहरी तक महिला अधिकार मार्च निकाल कर महिलाओं को उनके अधिकार देने की मांग सरकार से की। यहां हुई सभा में प्रदेश सचिव शशिबाला ने 40 साल बाद भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सरकारी कर्मचारी का दर्जा हासिल न होने का जिक्र करते हुए सरकार के नारी शक्ति के नारों को खोखला बताया। उन्होंने आंगनबाड़ियों को 21 हजार वेतन, दस हजार पेंशन के साथ सुरक्षा व सम्मान की मांग की। इस मौके पर रजनी दिवाकर, हेमलता ठाकुर, शालिनी, सुमन शर्मा आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन ने प्रदेश महामंत्री चमन आरा की अगुवाई में महिला दिवस को महिला उत्पीड़न दिवस के रूप में मनाया। चमन आरा ने कहा कि देश व प्रदेश में महिलाओं के साथ उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ रहीं हैं। इस मौके पर मिथलेश यादव, देवकी तिवारी, संतोष गिरि, अनीता आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed