फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Amroha: Mechanic killed in Amroha: He was strangled with a rope while sleeping in the shop

अमरोहा में मैकेनिक को मार डाला: दुकान में सोते समय रस्सी से घोंट दिया था गला, बरात के शोर में दब गईं चीखें

Sat, 09 May 2026 12:22 AM IST
Vimal Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: Vimal Sharma Updated Sat, 09 May 2026 12:22 AM IST
सार

अमरोहा के दढ़ियाल में मैकेनिक अवनेश (18) की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने गांव के ही कुछ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
Amroha: Mechanic killed in Amroha: He was strangled with a rope while sleeping in the shop
अमरोहा जिले में हत्या - फोटो : संवाद

विस्तार

आदमपुर थानाक्षेत्र के गांव दढ़ियाल में दुकान पर सो रहे मैकेनिक अवनेश (18) की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी गई। परिजनों ने पुरानी रंजिश में गांव के ही लोगों पर हत्या का आरोप लगाया जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने गुस्साए परिजनों को समझाकर शांत किया।

विज्ञापन


मामले में चार सगे भाइयों समेत छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी रस्सी से गला घोंटकर हत्या की पुष्टि हुई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


अवनेश गांव निवासी किसान सियाराम सिंह का बेटा था। अवनेश गांव में ही बाइक रिपेयरिंग की दुकान चलाता था। परिजनों के मुताबिक अवनेश अक्सर रात में अपनी दुकान पर ही सो जाता था। बृहस्पतिवार रात भी दुकान पर सो रहा था। शुक्रवार सुबह उसका शव दुकान में चारपाई पर पड़ा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


गले पर खरोंच और दबाव के निशान मिलने पर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार और ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर पुरानी रंजिश के चलते हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।

सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर शांत कराया। एसपी लखन सिंह के निर्देश पर फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए। मृतक अवनेश छह भाइयों और एक बहन में चौथे नंबर का था। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। देर शाम पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।

मृतक के पिता सियाराम सिंह की तहरीर पर गांव निवासी विकास, कुलवंत, होशियार, जगवीर, उनके पिता झंडू और मां शांति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी रस्सी से गला घोंटकर हत्या की पुष्टि हुई है।- लखन सिंह यादव, एसपी अमरोहा 

घटना के बाद गांव में तनाव 
शुक्रवार की सुबह को युवक की हत्या की खबर फैलते ही दढियाल गांव में सन्नाटा पसर गया है। हालांकि बृहस्पतिवार की रात को गांव में दूसरे मोहल्ले में एक बरात आई थी। बरात चढ़त के दौरान देररात तक शोर शराबा रहा था, लेकिन सुबह होते ही शोर पूरे गांव में सन्नाटे के रूप में बदल गया।

एक तरफ पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं दूसरी ओर आरोपी पक्ष के घर से सदस्य भाग गए हैं। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। थाना प्रभारी कोमल तोमर ने साफ किया है कि साक्ष्य जुटा लिए गए हैं और दबिश दी जा रही है। जल्द ही सभी नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed