फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: For fun, he staged his own kidnapping, demanded a ransom of 25 lakhs from his family

पुलिस खुलासे से हैरत में परिजन: मौज मस्ती के लिए खुद के अपहरण का रचा नाटक, परिजनों से 25 लाख की मांगी फिरौती

Sat, 28 Sep 2024 05:39 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बछरायूं (अमरोहा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बछरायूं (अमरोहा) Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 28 Sep 2024 05:39 PM IST
सार

अमरोहा में एक युवक के खुद के अपहरण का नाटक कर परिजनों ने फिराैती मांगी। पुलिस को इसकी जानकारी मिलने पर तुरंत जांच शुरू हो गई। आरोपी ने इसका एक वीडियो भी बनाया था। पुलिस ने झूठे कांड का खुलासा किया तो परिजन भी हैरान रह गए।

विज्ञापन
Amroha: For fun, he staged his own kidnapping, demanded a ransom of 25 lakhs from his family
बछरायूं पुलिस की हिरासत में आरोपी - फोटो : संवाद

विस्तार

मौज मस्ती के लिए स्वयं के अपहरण का वीडियो बनाकर परिजनों से 25 लाख रुपये की फिरौती की मांग कराने वाले युवक को पुलिस ने उसके दोस्त के साथ गिरफ्तार कर लिया। युवक के ड्रामा की जानकारी होने पर परिजन भी हैरत में पड़ गए। पुलिस ने उसके भाई की ओर से दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


सीओ श्वेताभ भास्कर के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव कुआखेड़ा निवासी आरिफ ने बताया कि उसका भाई नाजिम बीती 25 सितंबर को थाना गजरौला के गांव बलदाना असगरी खां निवासी अमित के साथ मुरादाबाद में रहने वाली अपनी बहन रूबी के पास गया था। शाम को ही उसका फोन स्विच ऑफ हो गया।
विज्ञापन


परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। 26 सितंबर की रात को परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी। 27 सितंबर की रात नाजिम के मोबाइल नंबर से रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव टांडा पूठी में रहने वाले उसके बहनोई शौकीन के मोबाइल फोन पर एक वीडियो भेजा गया। वीडियो में नाजिम बंधा हुआ दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह परिजनों से स्वयं के अपहरण की बात कर अपहरणकर्ताओं द्वारा 25 लाख रुपये की फिरौती मांगने की बात कर रहा है। शौकीन ने वीडियो की जानकारी भाई आरिफ को दी। आरिफ ने वीडियो का हवाला देते हुए नाजिम के अपहरण की बात पुलिस को बताई। युवक के अपहरण की जानकारी मिलने पर पुलिस में खलबली मच गई।

पुलिस अधीक्षक समेत सारे अधिकारी थाने पहुंच गए। एसपी ने नाजिम की बरामदगी के लिए तीन टीमों का गठन कर दिया। सीओ ने बताया कि नाजिम के दोस्त अमित का फोन सर्विलांस पर लगाया गया। उसकी लोकेशन नजीबाबाद की मिली। वहां दोनों के एक होटल में रुकने की जानकारी मिली।

लेकिन दोनों वहां नहीं मिले। पुलिस ने सर्विलांस के आधार पर दोनों की तलाश जारी रखी। शनिवार की तड़के मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ग्राम मलेशिया के निकट चीनी मिल के यार्ड के पास नाजिम व अमित को पकड़ लिया। थाने लाकर नाजिम व अमित से पूछताछ की गई।

सीओ ने बताया कि नाजिम सात भाई-बहन हैं। नाजिम शराब पीने का आदी व मौज मस्ती करने वाला युवक है। उसने घर वालों से रुपये ऐंठने के लिए खुद के अपहरण का नाटक किया। अमित ने उसको बांधकर उसका वीडियो बनाया और 25 लाख रुपये की फिरौती की मांग करते हुए वीडियो बहनोई शौकीन को भेज दिया।


सीओ ने बताया कि नाजिम के भाई आरिफ की तहरीर पर नाजिम व अमित के खिलाफ अपहरण की झूठी सूचना, अपराधिक षडयंत्र रचने आदि की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उनको जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed