फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   aman of kgk inter college first in competetion

केजीके इंटर कॉलेज के अमन तीरंदाजी में रहे प्रथम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jul 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
aman of kgk inter college first in competetion
मुरादाबाद। एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के तहत शुक्रवार हुई तीरंदाजी प्रतियोगिता में केजीके इंटर कॉलेज के कक्षा 11 के छात्र अमन ने पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

पारकर इंटर कॉलेज के मैदान में हुई प्रतियोगिता का शुभारंभ कॉलेज के प्रधानाचार्य मेजर एसके नेथन ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उन्हें अच्छा प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दीं। प्रतियोगिता में अमन प्रथम रहे तो जीजी हिंदू इंटर कॉलेज के कक्षा 11 के छात्र विशाल कुमार ने द्वितीय और रवि यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में केजीके, जीजी हिंदू, पारकर, अंबिका प्रसाद , पीएलजेएल और राजकीय इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। आयोजन में मंडलीय क्रीड़ा सचिव जीवन सिंह, जनपदीय क्रीड़ा सचिव बंश बहादुर, निशित बिजॉय दास, दीपक गोला, राहुल कुमार, शमशाद हुसैन, सचिन चौधरी, पूनम रिचर्ड का योगदान रहा। प्रतियोगिता की निर्णायक अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज गोल्डन गेट पब्लिक स्कूल की अध्यापिका मांडवी भारद्वाज रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed