फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   All the communities have got participation in BJP government: Anil

भाजपा सरकार में मिली है सर्व समाज को भागीदारी : अनिल

Tue, 27 May 2025 01:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Tue, 27 May 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
All the communities have got participation in BJP government: Anil
बिलारी । नगर में स्टेशन रोड स्थित एक मैरिज हॉल में सोमवार दोपहर बाद भाजपा की ओर से आहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी अभियान के तहत विधानसभा क्षेत्र स्तरीय पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

सम्मेलन के मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री अनिल कुमार ने आहिल्बाई होल्कर के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री ने कहा कि आहिल्याबाई होल्कर ने आस्था, समाज और देशहित के लिए अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए। भाजपा द्वारा उनकी जयंती को त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमें प्राचीन इतिहास की जानकारी जरूर करनी चाहिए। इतिहास हमेशा आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। प्रदेश सरकार के मंत्री ने आगे कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार के कामों को जनता मान्यता दे रही है। भाजपा सरकार में सर्वसमाज को भागीदारी मिली हुई है। सम्मेलन की अध्यक्षता भाजपा के मुरादाबाद जिलाध्यक्ष आकाशपाल और संचालन जिला महामंत्री चंद्रपाल सिंह सैनी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सम्मेलन में एमएलसी सत्यपाल सिंह सैनी,एमएलसी डाॅ. जयपाल सिंह व्यस्त,पूर्व एमएलसी परमेश्वरलाल सैनी, भाजपा जिला प्रभारी राजेश यादव आदि ने विचार रखे। सम्मेलन में गन्ना समिति बिलारी के सभापति चौधरी विजयपाल सिंह, ब्लॉक प्रमुख नवदीप यादव, मंगलसेन सैनी,आदेश चौधरी, राजपाल सिंह, कमल प्रजापति, राजन विश्नोई आदि भाजपा नेता मंचासीन रहे।

भाजपा के बिलारी मंडल अध्यक्ष विकास गुप्ता, नवैनी मंडल अध्यक्ष पारस शर्मा, खाबरी मंडल अध्यक्ष दयाराम मौर्य और महमूदपुर मंडल अध्यक्ष रवि पासी ने प्रदेश सरकार के मंत्री अनिल कुमार का फूल माला पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed