{"_id":"6270465979ecd84db0210252","slug":"akshaya-tritiya-market-buzzing-on-eid-business-may-reach-20-crores-city-news-mbd426732390","type":"story","status":"publish","title_hn":"अक्षय तृतीया, ईद पर बाजार गुलजार, 20 करोड़ पहुंच सकता है कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अक्षय तृतीया, ईद पर बाजार गुलजार, 20 करोड़ पहुंच सकता है कारोबार
विज्ञापन
अक्षयतृतिय की पूर्व संध्या पर ज्वैलरी की दुकान खरीदारी करती महिलाएं। संवाद
- फोटो : CITY
मुरादाबाद। लोगों में अक्षय तृतीया और ईद को लेकर उत्साह चरम पर है। इसके चलते बाजारों में रोनक काफी बढ़ गई है। दो वर्ष बाद बिना पाबंदियों के लोग त्योहार मनाएंगे। अक्षय तृतीया पर ज्यादातर लोग सोने-चांदी के आभूषण , बर्तन और सिक्के खरीदते हैं। जबकि ईद पर कपड़ो से लेकर खाद्य सामग्री और जूते चप्पलों की जमकर खरीदारी होती है। इस बार कारोबारियों ने मुरादाबाद का कारोबार 20 करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान जताया है।
दो वर्ष पहले यह कारोबार 18 करोड़ रुपये अधिक रहा था। अक्षय तृतीया और ईद दोनों तीन मई (मंगलवार) को हैं। पौराणिक ग्रंथो के अनुसार इस दिन जो भी कार्य किए जाते है, उसका अक्षय फल मिलता है। इसलिए इसे अक्षय तृतीया कहते हैं। मान्यता है कि इस दिन आभूषणों की खरीदारी शुभ होती है। सराफा कारोबारियों का कहना है इस बार विदेशी ज्वैलरी भी मार्केट में खासा पसंद की जा रही है। जबकि ईद के मौके पर इलाहाबादी सेवइंयों के अलावा मुरादाबाद, संभल और अमरोहा की बनी सेवइंयां खूब बिक रही हैं। इसके अलावा कपड़ा कारोबारियों से लेकर जूते चप्पल की दुकानों पर भी भीड़ है।
पिछले वर्ष की अपेक्षा इस बार व्यापार अच्छा है। ईद के मौके सेवइं, सूखे मेवे, शर्बत, फालुदा, सत्तु ज्यादा बिक रहा है। इसके साथ ही लोग उपहार में देने के लिए मेवाओं और चॉकलेट की बास्केट ज्यादा खरीद रहे है। अक्षय तृतीया के दिन अन्न दान का महत्व है। इसके चलते लोग जौ, चावल ज्यादा खरीद रहे हैं।
विज्ञापन
- एकता शर्मा, किराना स्टोर संचालक
कपड़े के व्यापारियों ने जिस हिसाब तैयारियां की थी। उसकी अपेक्षा 75 फीसदी ही मार्केट अभी तक रहा है। लोग पहले बच्चों की खरीदारी को ज्यादा प्राथमिकता दे रहे है। हालांकि पिछली बार के मुकाबले बाजार काफी अच्छा है। ईद से पहले सोमवार को कारोबार बढ़ा है। ईद के लिए महिलाओं ने सूट काफी खरीदे हैं। जबकि अक्षय तृतीय के दृष्टिगत लंहगे काफी बिके हैं।
- राकेश चड्ढा, कपड़ा व्यापारी
पिछले दो सालो से पाबंदियो के चलते बाजार में मंदी रही। इस बार पांबदिया हटने के बाद दुकानदारी काफी अच्छी है। कुर्ते पायजामे के साथ लोग डिजाइजर सेंडल खरीदना पसंद कर रहे हैं। चमड़े के चप्पलों और सेंडलों की काफी मांग रही। कानपुर और आगरा से बनकर आया माल खूब बिका है।
- शहनाबाज, शूज कारोबारी