फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   AH Blasters beat Scholars Den by four wickets

Moradabad News: एएच ब्लास्टर ने स्कॉलर्स डेन को चार विकेट से हराया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2024 06:02 AM IST
विज्ञापन
AH Blasters beat Scholars Den by four wickets
मुरादाबाद। कलक्ट्रेट प्रीमियर लीग में रविवार को एच ब्लास्टर व स्कॉलर्स डेन के बीच मुकाबला हुआ। दोनों में से कोई भी टीम सेमीफाइनल तक नहीं पहुंच पाई है। तय शेड्यूल के मुताबिक दोनों के बीच आखिरी लीग मैच खेला गया। इसमें एएच ब्लास्टर्स ने स्कॉलर्स डेन को चार विकेट से हराया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर स्कॉलर्स डेन ने पहले बल्लेबाजी की। 19.4 ओवर में 152 रन बनाकर टीम ऑलआउट हो गई। फहीम खान ने 35, वाजिद ने 32 रन बनाए। गेंदबाजी में एएच ब्लास्टर की ओर से उमैर अहमद ने तीन विकेट लिए। मोहम्मद अजहर, फरहाज सिद्दीकी, मुख्तार अशरफ ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी एएच ब्लास्टर ने 15.3 ओवर में चार विकेट खोकर मैच जीत लिया। मोनू चौहान ने 31 गेंदों में 10 चौके व एक छक्का लगाकर 61 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में स्कॉलर्स डेन की ओर से मोहम्मद फैजान ने चार विकेट लिए। उमैर अहमद को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने तीन विकेट लेने के अलावा 23 रन भी बनाए थे। सोमवार को पहला सेमीफाइनल मुबाकला कलक्ट्रेट क्रिकेट क्लब व टीम अभिनंदन के बीच खेला जाएगा। दूसरा सेमीफाइनल भव्या हॉस्पिटल व एमएच वॉरियर के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article