फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   after ten days chain of corona cases break

राहत: दस दिन बाद पॉजिटिव केसों की टूटी चेन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
after ten days chain of corona cases break
मुरादाबाद। जिले में कोरोना की बढ़ती रफ्तार के बीच दस दिन बाद राहत रही। रविवार को पॉजिटिव केसों की चेन टूट गई। लैब से आई सभी रिपोर्ट निगेटिव रहीं। पिछले दस दिनों में जिले में 39 संक्रमित मरीज मिल चुके हैं।
विज्ञापन

दिसंबर 2021 की तरह जून में संक्रमण की रफ्तार बढ़ गई है। इसका असर मरीजों की संख्या पर पड़ा है। संक्रमण का दायरा भी बड़ा है। पिछले दस दिनों से जिले में हर दिन संक्रमित मरीज सामने आए। इन दस दिनों में जिले में अकेले 39 पॉजिटिव केस मिले, जबकि जून में जिले में कुल 43 संक्रमित मरीज मिले। वहीं एक वृद्ध की इलाज के दौरान मौत भी हो चुकी है। इन सबके बीच संक्रमण की चेन टूट गई। रविवार को जिले में कोई पॉजिटिव केस नहीं मिला। लैब से आई मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव पाई गई। सीएमओ डॉ. एमसी गर्ग ने बताया कि पिछले दस दिनों से जिले में लगातार पॉजिटिव केस मिल रहे थे। रविवार को कोई नया पॉजिटिव केस नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed