{"_id":"5c264688bdec2256a6312b94","slug":"after-saeed-arrest-nia-looking-for-maulana","type":"story","status":"publish","title_hn":"सईद से मिलने आते थे मौलाना, एजेंसियों को है इनकी तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सईद से मिलने आते थे मौलाना, एजेंसियों को है इनकी तलाश
Fri, 28 Dec 2018 09:21 PM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा
Published by: राजेश सैनी
Updated Fri, 28 Dec 2018 09:21 PM IST
विज्ञापन
एनआईए
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनआईए द्वारा सैदपुर इम्मा से पकड़े गए वेल्डर सईद के करीबी एक मौलाना की तलाश में एजेंसियों ने अमरोहा में डेरा डाल दिया है। केंद्रीय एजेंसियों को सूचनाएं मिली हैं कि पिछले कुछ महीनों से सईद एक मौलाना के संपर्क में था। मौलाना उससे मिलने अक्सर सैदपुर इम्मा आता था। परिवार के बाकी सदस्य भी मौलाना के बारे में कुछ नहीं जानते। मौलाना की मुलाकात सिर्फ सईद से होती थी।
विज्ञापन
एनआईए और एटीएस की संयुक्त टीम ने बुधवार तड़के नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के गांव सैदपुर इम्मा में छापा मारकर वेल्डिंग का काम करने वाले सईद और उसके भाई रईस को गिरफ्तार किया था। टीम ने इस्लामनगर और सैदपुर इम्मा तिराहे पर दोनों भाइयों की वेल्डिंग की दुकान भी सीज कर दी थी। खुफिया एजेंसियों को पता चला है कि सईद के घर एक ऐसे मौलाना का आना जाना था, जिसे गांव और परिवार के लोग नहीं जानते थे।
विज्ञापन
यह मौलाना कहीं बाहर से आता था और सिर्फ सईद से मिलने के बाद लौट जाता था। मौलाना का नाम, पता और सैदपुर इम्मा में आकर सईद से मिलने का मकसद अभी तक एजेंसियों को पता नहीं चला है। मौलाना को आतंकी हमलों की साजिश रचने के मास्टरमाइंड मुफ्ती सुहैल से भी जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन