फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   After offering Namaz, two parties clashed with each other

Moradabad News: नमाज पढ़ने के बाद आपस में भिड़े दो पक्ष, फायरिंग व पथराव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2024 03:48 AM IST
विज्ञापन
After offering Namaz, two parties clashed with each other
कांठ (मुरादाबाद)। आपसी टिप्पणी को लेकर नमाज के बाद नमाजियों के दो पक्षों में जमकर मारपीट और पथराव हुआ। इस दौरान कई राउंड फायरिंग भी की गई। इस मामले में पुलिस ने उमरी कलां की पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष के पति सहित दोनों ओर के तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों पक्षों ने भी एक दूसरे पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन




उमरी कलां के मोहल्ला नसीराबाद में सोमवार सुबह करीब छह बजे मस्जिद में नमाज होने के बाद पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अमीर जहां के पति मोहम्मद शहजाद और दूसरे पक्ष के सलीम अहमद में आपसी टिप्पणी को लेकर कहासुनी हो गई थी। उस समय तो लोगों ने दोनों को शांत कर दिया था, लेकिन मस्जिद से बाहर निकलने के बाद दोनों में फिर से विवाद हो गया। दोनों पक्ष के परिवार के लोग भी आ गए। दोनों पक्षों में गाली-गलौज के बाद जमकर मारपीट और पथराव हुआ। दोनों ओर से हवाई फायरिंग भी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष के पति मोहम्मद शहजाद उसके भाई मोहम्मद वहाब और दूसरे पक्ष के शाहजेब को हिरासत में ले लिया। मामले में मोहम्मद शहजाद ने से सलीम अहमद, कैसर जहां, फहीम, शाहजेब और हारिश के खिलाफ धारा 147, 148, 149, 323, 336, 341, 352, 504 व 506 और सलीम अहमद ने मोहम्मद शहजाद, मोहम्मद वहाब व नसीम पर धारा 323, 336, 427 और 506 में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मंगलवार को पुलिस ने हिरासत में लिए गए मोहम्मद शहजाद, मोहम्मद वहाब और शाहजेब को सीएचसी में चिकित्सीय परीक्षण के बाद न्यायालय में पेश किया, जहां से तीनों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन



दोनों ओर से हुई आठ से दस राउंड फायरिंग
मोहल्ला नसीराबाद में टिप्पणी को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, पथराव और बवाल के दौरान प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों ओर से आठ से 10 राउंड फायरिंग होने से मोहल्ले के लोग दहशत में आ गए। पुलिस जांच कर रही है कि जिन असलहों से फायरिंग की गई है वह लाइसेंसी थे या फिर अवैध।
विज्ञापन
विज्ञापन



एमबीबीएस का छात्र है मारपीट में शामिल शाहजेब

नमाज के बाद दो पक्षों में टिप्पणी करने को लेकर हुए विवाद में मारपीट करने का एक आरोपी शाहजेब पुत्र सलीम अहमद एमबीबीएस का छात्र है। वह एमबीबीएस तीसरे वर्ष की पढ़ाई कर रहा है।



सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई मारपीट की वारदात

टिप्पणी करने को लेकर उमरी कलां में हुआ दो पक्षों का विवाद सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गया है। इसमें साफ दिखाई दे रहा है कि दोनों पक्षों के लोग एक दूसरे के साथ मारपीट और गाली गलौज कर रहे हैं। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटैज को भी अपने पास सुरक्षित कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article