फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   After killing the daughter and her lover, she filed a missing report at the police station.

Moradabad News: बेटी और प्रेमी की हत्या कर थाने में लिखा दी गुमशुदगी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
After killing the daughter and her lover, she filed a missing report at the police station.
मुरादाबाद। दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने वाले आरोपी भले ही कम पढ़े लिखें हैं लेकिन उन्होंने पुलिस को भी गुमराह करने की हर संभव कोशिश की। बेटी और प्रेमी की हत्या करने के बाद थाने जाकर उसकी गुमशुदगी दर्ज करा दी। अरमान और उसके परिवार पर काजल को गायब करने का शक भी जता दिया ताकि पुलिस अरमान के परिवार से ही पूछताछ करती रहे।
विज्ञापन

अरमान और काजल रविवार की रात से गायब थे। सोमवार की सुबह अरमान के परिजन उसकी तलाश में जुट गए लेकिन काजल के परिवार ने न तो पुलिस को सूचना दी और न ही बेटी को तलाशने का प्रयास किया। मंगलवार को अरमान के पिता ने थाने में तहरीर देकर बेटे के गायब होने की जानकारी दी। इसकी भनक लगते ही गनपत और उसके परिवार के लोग भी सक्रिय हो गए। उसने भी थाने में तहरीर देकर बेटी की गुमशुदगी दर्ज करा दी। इस परिवार ने पुलिस को यह भी जानकारी दी कि अरमान ही उसकी बेटी को कहीं ले गया है। इसके पीछे गनपत और उसके परिवार का मकसद यह था कि पुलिस अरमान और काजल की तलाश करती रहेगी। उन पर कोई शक भी नहीं करेगा जबकि गनपत के बेटे रविवार की रात ही काजल और अरमान की हत्या कर चुके थे। दोनों को शवों को दबा दिया गया था। एसएसपी सतपात अंतिल ने बताया कि युवती के भाइयों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने दोनों की हत्या करने की बात कबूल कर ली है। दोनों के शव बरामद कर लिए हैं। फावड़ा भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed