फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   After grandparents, three-year-old grandson also infected with swine flu.

Moradabad News: दादी-दादा के बाद तीन वर्षीय पोता भी स्वाइन फ्लू संक्रमित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
After grandparents, three-year-old grandson also infected with swine flu.
मुरादाबाद। रेलवे हरथला कॉलोनी में एक ही परिवार के तीन सदस्यों के स्वाइन फ्लू संक्रमित होने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। बुजुर्ग दंपती के बाद अब उनके तीन वर्षीय पोते में भी स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। तीनों मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है और स्वास्थ्य विभाग उनकी नियमित निगरानी कर रहा है।
विज्ञापन


इसके साथ ही जिले में स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या 21 पहुंच गई है। इनमें तीन मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग की सर्विलांस टीम संक्रमित मरीजों और उनके संपर्क में आए लोगों की जानकारी जुटाने के साथ घर-घर जाकर स्थिति पर नजर रख रही है। मरीजों के परिजनों को संक्रमण से बचाव के उपाय बताए जा रहे हैं और जरूरत के अनुसार दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
विज्ञापन

रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मानसरोवर कॉलोनी पहुंचकर वहां स्वाइन फ्लू संक्रमित मरीजों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। टीम ने परिजनों को दवा उपलब्ध कराने के साथ सावधानी बरतने की सलाह दी। अधिकारियों के मुताबिक होम आइसोलेशन में रखे मरीजों से लगातार संपर्क किया जा रहा है ताकि स्वास्थ्य में किसी तरह की गिरावट होने पर तत्काल उपचार उपलब्ध कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ डॉ. प्रवीण श्रीवास्तव ने बताया कि अधिकांश संक्रमितों की स्थिति सामान्य है। अगवानपुर निवासी बुजुर्ग महिला का दिल्ली एम्स में उपचार चल रहा है और उनकी हालत पर स्वास्थ्य विभाग नजर रख रहा है। जिला अस्पताल में स्वाइन फ्लू की एंटीजन जांच की सुविधा भी शुरू कर दी गई है। इससे संदिग्ध मरीजों की प्रारंभिक जांच में तेजी आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed