{"_id":"60ba92698ebc3eae725c8a38","slug":"after-77-days-in-found-less-than-10-corona-positive-in-moradabad-found-city-news-mbd3911620200","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वस्थ होने पर 56 मरीज डिस्चार्ज, पांच संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वस्थ होने पर 56 मरीज डिस्चार्ज, पांच संक्रमित मिले
विज्ञापन
मुरादाबाद। कोरोना संक्रमण की रफ्तार में गिरावट आने पर रिकवरी करने वाले मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। शुक्रवार को स्वस्थ होने पर 56 मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया। वहीं 77 दिनों बाद जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या इकाई अंक में देखने को मिली है। शुक्रवार को सिर्फ पांच संक्रमित मिले। जबकि इससे पूर्व 21 मार्च को जिले में सबसे कम एक मरीज मिला था। जिसके बाद से आंकड़ा दहाई और कई बाद सैकडे़ में रहा है।
जून में दूसरी लहर का प्रकोप कम होने लगा है। पिछले दो दिनों से संक्रमित मरीजों की संख्या दहाई के अंक से कम है। गुरुवार को नए पॉजिटिव केसों की संख्या नौ रही है। वहीं शुक्रवार को जिले में सिर्फ पांच संक्रमित मरीज मिले, जबकि 11 गुना अधिक 56 मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया। जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 288 पहुंच गई है। सरकारी आंकड़ों में 338 मरीजों की कोरोना से मौत हो चुकी है।
ब्लैक फंगस का मरीज मिला, मेरठ रेफर
मुरादाबाद। शुक्रवार को ब्लैक फंगस का एक मरीज मिला। संभल के रहने वाले 62 वर्षीय मरीज को कोविड एल टू अस्पताल एमसीएच विंग में भर्ती कराया गया था। जहां से मरीज को मेरठ रेफर कर दिया गया।