{"_id":"605270ff8ebc3e8d320f44a5","slug":"after-33-days-moradabad-zila-panchayat-president-reservation-category-changed-in-woman-seat-city-news-mbd3833113129","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद : 33 दिन में बदला जिला पंचायत अध्यक्ष का आरक्षण, फिर महिला के हाथ होगी कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद : 33 दिन में बदला जिला पंचायत अध्यक्ष का आरक्षण, फिर महिला के हाथ होगी कमान
Thu, 18 Mar 2021 02:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 02:43 AM IST
विज्ञापन
पंचायत चुनाव।
- फोटो : amar ujala
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर शुरू हुई सरगमी के बीच तैयारी में जुटे नेताओं को एक बार फिर आरक्षण का झटका लगा है। महज 33 दिन में जिला पंचायत अध्यक्ष पद का आरक्षण बदल गया। एक फिर जिपं अध्यक्ष के पद महिला की काबिज होगी। आरक्षण में ये बदलाव 2015 को आधार मानते हुए प्रदेश सरकार ने किया।
विज्ञापन
12 फरवरी को जारी किए गए आरक्षण सूची में मुरादाबाद की सीट अनारक्षित कर दी गई थी। वर्तमान में ये सीट अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित थी। अनारक्षित होने पर नेताओं ने जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर आजमाइश की तैयारी शुरू कर दी थी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में अपने हिसाब से सियासी विसात भी बिछानी शुरू कर दी थी। लेकिन 33 दिन बाद ही ऐसे दावेदारों को आरक्षण का झटका लग गया।
विज्ञापन
एक बार फिर सीट बदल गई। बुधवार को प्रदेश सरकार ने उच्च न्यायालय के आदेश के मुताबिक 2015 को आधार मानते हुए नए सिरे से चक्रानुकम आरक्षण प्रक्रिया का निर्धारण कर दिया है। शासन ने जिला पंचायत अध्यक्षों की आरक्षण सूची जारी कर दी। इसमें मुरादाबाद की सीट महिला के आरक्षित कर दी गई है। इससे सियासी बदलाव आना तय है।
विज्ञापन
12 फरवरी को जारी आरक्षण में मंडल की स्थिति
- अनारक्षित : मुरादाबाद, बिजनौर, रामपुर, अमरोहा
- पिछड़ा वर्ग महिला : संभल
17 मार्च को जारी आरक्षण में की स्थिति
- अनारक्षित : अमरोहा, रामपुर, बिजनौर
- महिला : मुरादाबाद
- अन्य पिछड़ा वर्ग महिला : संभल