फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   after 31 year bjp became winner

31 साल बाद भाजपा को मिली बड़ी जीत -123

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
after 31 year bjp became winner
रामपुर। लोकसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी को 42192 मतों से जीत हासिल हुई है। रामपुर संसदीय सीट पर भाजपा को इतनी बड़ी जीत 31 साल पहले हासिल हुई थी। इसके बाद भाजपा दो बार लोकसभा का चुनाव जीती लेकिन जीत का आंकड़ा इतना नहीं पहुंचा। वर्ष 1991 के चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी डॉ. राजेंद्र शर्मा ने कांग्रेस के प्रत्याशी जुल्फिकार अली उर्फ मिक्की मियां को 49809 वोटों से शिकस्त दी थी।
विज्ञापन

रामपुर की सरजमीं शुरुआत से ही राजनीति का बड़ा केंद्र रही है। रामपुर से लोकसभा का पहला चुनाव अबुल कलाम आजाद ने लड़ा था और जीतने के बाद वह देश के पहले शिक्षा मंत्री भी बने थे। बाद के वर्षों में आजम खां ने रामपुर की सियासत में अलग ध्रुव बनाया, जबकि मुख्तार अब्बास नकवी, जयाप्रदा जैसे नेता, अभिनेताओं को भी रामपुर ने संसद तक का सफर कराया।
विज्ञापन

इस सीट से भाजपा को मिली सफलताओं में इस उपचुनाव में जीत का बड़ा अंतर भी एक अलग पहलू है। वर्ष 1991 के बाद यह पहला मौका है, जब भाजपा को 42192 वोटों से जीत हासिल हुई है। 1991 में भाजपा के डॉ. राजेंद्र प्रसाद शर्मा ने कांग्रेस के जुल्फिकार अली उर्फ मिक्की मियां को 49809 वोटों से हराया था। तब भाजपा को 213429 वोट मिले थे और कांग्रेस को 163620 वोट प्राप्त हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद भाजपा ने 1998 और 2014 के लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी, लेकिन जीत का अंतर 25 हजार वोटों तक भी नहीं पहुंच सका था। 1998 में भाजपा करीब पांच हजार, तो 2014 में 23435 वोटों से ही जीत सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed