फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Advocate found critically injured near Shahbad petrol pump later died during treatment

रामपुर: रक्तरंजित अवस्था में मिले अधिवक्ता, उपचार के दौरान मौत, हत्या की आशंका

Mon, 06 Jun 2022 01:40 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: प्राची प्रियम Updated Mon, 06 Jun 2022 01:40 PM IST
सार

रविवार शाम को अधिवक्ता धारा सिंह साप्ताहिक बाजार से सब्जी खरीदने गए थे। रात में सूचना मिली कि वो पेट्रोल पंप के निकट घायल अवस्था में पड़े हुए हैं। परिवार वाले उन्हें लेकर अस्पताल गए लेकिन इलाज के दौरान मौत हो गई।

विज्ञापन
Advocate found critically injured near Shahbad petrol pump later died during treatment
मृतक अधिवक्ता धारा सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामपुर के शाहबाद क्षेत्र में सोमवार को एक पेट्रोल पंप के पास रक्तरंजित अवस्था में एक अधिवक्ता के मिलने से हड़कंप मच गया। जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए और अधिवक्ता को मुरादाबाद के निजी अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। इसके बाद मायूस परिजन उनका शव घर ले आए। 

विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस ने उनके घर पहुंचकर परिजनों से घटना के बारे में जानकारी ली। जिसके बाद पुलिस ने अधिवक्ता का शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर देव गांव निवासी धारा सिंह तहसील में अधिवक्ता थे। रविवार शाम को शाहबाद के साप्ताहिक बाजार से सब्जी खरीदने गए थे। रात आठ बजे सूचना मिली कि अधिवक्ता धारा सिंह क्षेत्र के भुड़ासी गांव के पेट्रोल पंप के निकट घायल अवस्था मे पड़े हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार के लोग आनन-फानन में घटनास्थल पर पहुंचे। घटनास्थल पर अधिवक्ता रक्तरंजित स्थिति में पड़े हुए थे। परिवार के लोग उन्हें मुरादाबाद के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। 

मृतक अधिवक्ता की पत्नी सूरजवती ने बताया कि उनके शरीर पर चोट के कई निशान हैं। परिवार के लोगों ने अधिवक्ता की हत्या की आशंका जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed