फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Adverse entry to ADO in charge of Mundhapande

मूंढापांडे के प्रभारी एडीओ को प्रतिकूल प्रविष्टि

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 01:13 AM IST
विज्ञापन
Adverse entry to ADO in charge of Mundhapande
मुख्य विकास अधिकारी आनंद वर्धन ने सोमवार को विकास खंड मूंढापांडे का निरीक्षण किया। सीडीओ ने विकास खंड क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान शौचालय और पंचायत भवन के निर्माण कार्य अधूरे पाए जाने पर प्रभारी एडीओ (पंचायत) को तथा 13 पीएम आवास पूर्ण नहीं पाए जाने पर संबंधित पंचायत सचिवों को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी ने निरीक्षण के दौरान पंचायतीराज से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान पाया गया कि 10 व्यक्तिगत शौचालय और 10 सामुदायिक शौचालय के साथ ही 20 पंचायत भवनों का निर्माण कार्य पूर्ण नहीं हो पाया है। कार्य की प्रति लापरवाही बरतने पर प्रभारी एडीओ (पंचायत) परवेंद्र वर्मा को प्रतिकूल प्रविष्टि दिए जाने के निर्देश दिए गए। स्थापना संबंधी अभिलेखों का निरीक्षण करने पर पाया कि ग्राम विकास अधिकारी योगेंद्र सिंह, रवि कुमार व अजयपाल की जीपीएफ पासबुकों में विगत की वर्षों से जमा की गई धनराशि का योग तथा ब्याज नहीं लगाया गया है। इस पर स्थापना लिपिक कुलदीप कुमार को कारण बताओ नोटिस दिए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की समीक्षा करने पर वर्ष 2020-21 के 13 आवास पूरे नहीं कराए गए पाए गए। इस पर मौके पर ही संबंधित पंचायत सचिवों को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि तथा योजना की सही प्रकार से मानीटरिंग नहीं करने पर सहायक लेखाकार विकास कुमार को कारण बताओ नोटिस करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान इंटरलॉकिंग, टाइल्स, वाटर हार्वेस्टिंग का निर्माण कार्य कराया जाता मिला। इस मौके पर अवर अभियंता आरईडी को निर्माण कार्य की गुणवत्ता बनाए रखने तथा कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के समय बीडीओ श्रद्धा गुप्ता, अवर अभियंता आरईडी ललित कुमार, अवर अभियंता (लघु सिंचाई) टीकम सिंह, एडीओ (आईएसबी) भूपेंद्र कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed