फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   ADM gave the investigation of illegal plotting of agricultural land to SDM

Moradabad News: एडीएम ने कृषि भूमि की अवैध प्लाॅटिंग की जांच एसडीएम को दी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jul 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
ADM gave the investigation of illegal plotting of agricultural land to SDM
ठाकुरद्वारा। तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 27 लोगों की समस्याएं दर्ज की गईं। इनमें से सिर्फ दो समस्याओं का ही मौके पर निस्तारण हो सका। एडीएम वित्त ममता मालवीय ने समाधान दिवस की अध्यक्षता की। उनसे भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष उमेश गुप्ता ने शिकायत कर अवगत कराया कि नगर के मोहल्ला जमुना वाला, रमनावाला, फतेहउल्लाहगंज, नंगलिया आदि में प्रॉपर्टी डीलर कृषि भूमि खरीद कर उसे गैर कृषि भूमि घोषित कराकर उसे भूमि स्वामी के माध्यम से बेच रहे हैं। इससे सरकार को भू राजस्व की हानि हो रही है। उन्होंने इस पर तत्काल रोक लगाने और आरोपी प्रॉपर्टी डीलरों पर कार्रवाई की मांग की। इस पर एडीएम ने एसडीएम को मामले की जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। एडीएम के आने से पहले और बाद में समाधान दिवस में आई शिकायतों को एसडीएम प्रीति सिंह ने सुना। उन्होंने शिकायतों का निस्तारण संबंधित विभागों के अधिकारियों को मानक के अनुसार करने के आदेश दिए। समाधान दिवस में सीओ रुद्र कुमार सिंह, तहसीलदार प्रवीण कुमार, नायब तहसीलदार आदित्य कुमार मौर्य, बीडीओ चैतन्य कुमार पाठक आदि ने शिकायतों के निस्तारण में सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed