फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   ADM administration did not reach the Sampoorna Samadhan Diwas, two out of 30 problems were resolved on the spot.

Moradabad News: इटायला माफी की तर्ज पर विकसित होगा पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय परिसर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
ADM administration did not reach the Sampoorna Samadhan Diwas, two out of 30 problems were resolved on the spot.
बिलारी। डीएम और एसएसपी ने शनिवार सुबह नगर के मोहल्ला पैंठ बाजार स्थित पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने इटायला माफी की तर्ज पर स्कूल परिसर को विकसित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी और एसएसपी ने नगर के सबसे पुराने स्कूल का खेल मैदान देखा। अधिकारियों ने स्कूल परिसर में बने नए कक्ष, दिव्यांग पुस्तकालय आदि का निरीक्षण किया। इसके बाद डीएम और एसएसपी ने छात्रों से पहाड़े और अक्षर ज्ञान की जानकारी ली। डीएम ने एक छात्र की कॉपी जांची। नए छात्रों का पंजीकरण और उपस्थिति रजिस्टर भी देखा। डीएम ने छात्रों की कॉपी नियमित न जांचने पर शिक्षक ओमप्रकाश से नाराजगी जताई। डीएम ने छात्र सुधांशु द्वारा सवालों के सही जबाव देने पर उसकी पीठ थपथपाई। उन्होंने कार्य पुस्तिका तैयार करने व छात्रों को लर्निंग वाई डूईंग के तहत शिक्षित करने को कहा।
विज्ञापन

डीएम ने खंड शिक्षा अधिकारी विकास कुमार व नगरपालिका की ईओ रजनी सिंह को इटायला माफी के पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय की तर्ज पर बिलारी नगर के पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय को विकसित किए जाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष रघुराज सिंह यादव आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed