{"_id":"688294814d855ee449023f0b","slug":"action-will-be-taken-under-gangster-act-against-the-gangs-that-trap-people-in-honey-trap-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-694082-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: हनी ट्रैप में फंसाने वाले गिरोह पर होगी गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: हनी ट्रैप में फंसाने वाले गिरोह पर होगी गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई
विज्ञापन
मुरादाबाद। हनी ट्रैप में फंसा कर लोगों से रुपये वसूलने वाली महक उर्फ फरीदा और उनके साथियों पर पुलिस गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई करेगी। बृहस्पतिवार की शाम पुलिस ने इस गिरोह के अन्य दो सदस्य सोनू शर्मा और अमन शर्मा की तलाश में इनके घर दबिश दी है लेकिन आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाए।
सिविल लाइंस थाने की पुलिस ने मंगलवार रात चट्टा पुल के पास से एक कार से नागफनी के दीवान का बाजार निवासी महक उर्फ फरीदा (38), नागफनी के गुलाब का बाग निवासी रानी (28), मंडी में आढ़त पर काम करने वाले मझोला क्षेत्र के एकता कॉलोनी निवासी राहुल शर्मा (30) और मूंढापांडे के चंदनपुर इशापुर निवासी राधेश्याम (30) को गिरफ्तार कर लिया था।
पुलिस ने इनके चंगुल से ठाकुरद्वारा निवासी रूप किशोर शर्मा को बचाया था। पूछताछ में पता चला कि महक ने राधेश्याम को हनी ट्रैप में फंसा लिया था। इसके बाद अन्य आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर बीस लाख रुपये मांग रहे थे। रूप किशोर से 40 हजार रुपये वसूल भी लिए थे बाकी रकम लेने के लिए ठाकुरद्वारा जा रहे थे। महक, रानी, राहुल शर्मा और राधेश्याम जेल भेज दिए हैं।
विज्ञापन
एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि सभी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की जाएगी। यह गिरोह कई लोगों को अपने जाल में फंसाकर रकम वसूल चुका है। उन्होंने बताया कि इस गिरोह में शामिल रहे सोनू शर्मा उर्फ जितेंद्र शर्मा और अमन शर्मा की तलाश में खुशहालपुर बैंक कॉलोनी में उनके घरों पर दबिश दी है। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।