फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Accused with a 25,000 reward on his head arrested for the fatal stabbing of a husband and wife.

Moradabad News: पति-पत्नी की चाकुओं से गोदकर हत्या में 25 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Accused with a 25,000 reward on his head arrested for the fatal stabbing of a husband and wife.
मुरादाबाद। सिविल लाइंस के चक्कर की मिलक में चाकुओं से गोदकर पति-पत्नी की हत्या के मामले में फरार चल रहे 25 हजार के इनामी आरोपी आरिफ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शनिवार की दोपहर बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया है। इस मामले में चार आरोपी पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं।
विज्ञापन

एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि 20 अप्रैल 2026 की रात करीब आठ बजे सिविल लाइंस के चक्कर की मिलक निवासी राजा(30) और उसकी पत्नी फराह(27) की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में राजा के भाई पिता-पुत्र समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 21 अप्रैल को पुलिस ने चक्कर की मिलक निवासी फहीम को गिरफ्तार कर दोहरे हत्याकांड का खुलासा किया था। जिसमें पुलिस ने दावा किया था कि राजा का फहीम, बैंक्वेट हॉल संचालक आरिफ और नवाब से दो लाख 24 हजार रुपये में प्लॉट खरीदा था। राजा ने दो लाख रुपये दे दिए थे जबकि 24 हजार रुपये बाकी रह गए थे। इन रुपयों को लेकर राजा और फहीम के बीच मारपीट हुई थी। फहीम का बेटा फरजंद, अपने चचेरे भाई सुहैल और साथी अनस को लेकर राजा के घर पहुंचा और उन्होंने चाकुओं से गोदकर राजा और उसकी पत्नी फराह की हत्या कर दी थी। इसके बाद पुलिस ने अनस, फरजंद और सुहैल गिरफ्तार कर लिया था। दो आरोपी आरिफ और नवाब फरार चल रहे थे।एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि शनिवार को चक्कर की मिलक निवासी आरोपी आरिफ को गिरफ्तार कर लिया है। एक और आरोपी नवाब फरार चल रहा है। उसकी गिरफ्तारी को पुलिस टीम दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed