फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Accused of taking a woman from her in-laws' house at gunpoint

Moradabad News: तमंचे दिखाकर ससुराल से महिला को ले जाने का आरोप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Accused of taking a woman from her in-laws' house at gunpoint
ठाकुरद्वारा। एक युवक अपने साथियों की मदद से प्रेमिका को उसकी ससुराल से तमंचे की नोक पर उठाकर ले जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर प्रेमी सहित चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

ठाकुरद्वारा क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का गांव के ही एक युवक से काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने शादी का वादा कर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने अश्लील वीडियो भी बना ली। फिर शादी करने से मना कर दिया। जिस पर परिजनों ने उसका विवाह थाना डिलारी के एक गांव में कर दिया।
विज्ञापन

युवती के अनुसार आरोपी वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर उस पर पति को छोड़ने का दबाव डालने लगा। युवती का आरोप है कि युवक अपने भाई और दो अज्ञात साथियों के साथ उसकी ससुराल में 20 मई पहुंचा। तमंचे की नोक पर उन्होंने बाइक से उसका अपहरण कर लिया। गांव के लोगों ने उसका पीछा किया तो वह उसे थाना भोजपुर के पास छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह अपने मायके में ही अब रह रही है। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपी शिवा, उसके भाई सचिन और दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल की जांच की। महिला का मेडिकल कराया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed