{"_id":"623b76a3564fe57328134194","slug":"accused-of-student-murder-arrested-city-news-mbd422426967","type":"story","status":"publish","title_hn":"फायरिंग और बम से हमलाकर छात्रा की हत्या में फरार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फायरिंग और बम से हमलाकर छात्रा की हत्या में फरार आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र में फायरिंग और बम से हमला कर बारहवीं के छात्र की हत्या करने के मामले में फरार चल रहे एक और आरोपी नितिन सैनी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बुधवार शाम पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इस मामले में 19 आरोपी पहले जेल भेजे जा चुके हैं।
पुलिस अधीक्षक नगर अखिलेश भदौरिया ने बताया कि मझोला थानाक्षेत्र के लाइन पार में पांच जून 2021 को युवकों के दो गुटों में मारपीट हो गई थी। इसके बाद एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर तमंचों से फायरिंग और बम से हमला किया था। इस हमले में कोतवाली क्षेत्र के कंजरी सराय निवासी देव कश्यप (17) और उसके दोस्त गोलू और बीनू घायल हो गए थे। तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से हालत गंभीर होने पर देव कश्यप को दिल्ली रेफर कर दिया गया था। बारहवीं के छात्र देव कश्यप की दो दिन दिल्ली में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। मझोला पुलिस इस मामले में 19 आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज चुकी थी। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और विवेचना के दौरान एक आरोपी नितिन सैनी का नाम सामने आया। वह सिविल लाइंस के चंद्र नगर निवासी है। पुलिस ने आरोपी की तलाश में कई बार उसके घर दबिश दी, लेकिन पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाया। बुधवार को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी अपने घर में मौजूद है। मझोला पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। बुधवार दोपहर बाद पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया।