फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Accused of raping girl and grabbing 17 lakh arrested after three months

युवती से दुष्कर्म और 17 लाख हड़पने का आरोपी तीन माह बाद गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
Accused of raping girl and grabbing 17 lakh arrested after three months
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र में रहने वाली एक युवती को शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म करने और 17 लाख रुपये हड़पने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से से जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, मझोला थानाक्षेत्र के एक मोहल्ले में वाली युवती के पिता और भाई की जून 2020 में ईंटों से कुचलकर हत्या कर दी गई थी। इस दोहरे हत्याकांड में आरोपी पड़ोसी और उसके परिवार के लोगों को जेल भेजा गया था। पिता और भाई की हत्या के बाद घर में युवती अकेली बची थी। शासन की ओर से उसे 17 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी गई थी। फरवरी में तत्कालीन एसएसपी बबलू कुमार को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई थी। युवती ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया था कि पिता और भाई की मौत के बाद मझोला के लाइनपार में वजीर चंद्र फैक्ट्री के पास रहने वाला आनंद राही ने उससे संपर्क किया। आरोपी ने कहा था कि वह उसकी मदद करेगा। इसके बाद आरोपी का पीड़िता के घर आना जाना शुरू हो गया था। इसके बाद आरोपी ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म किया। इसके अलावा आरोपी ने पीड़िता के 17 लाख रुपये भी हड़प लिए थे। तब पीड़िता ने खुद को पांच माह की गर्भवती भी बताया था। तत्कालीन एसएसपी ने सीओ से इस मामले की जांच कराई। जांच रिपोर्ट आने के बाद 18 मार्च को आरोपी के खिलाफ मझोला थाने में केस दर्ज किया गया था। तीन माह से फरार चल रहे आरोपी आनंद राही को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सीओ सिविल लाइंस आशुतोष तिवारी ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed