फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Accused of Rape and murder of Minor Girl injured in Encounter with police at Rampur

रामपुर में दुष्कर्म के आरोपी को मुठभेड़ में मारी गोली, वारदात के बाद मासूम की बेरहमी से की थी हत्या

Sun, 23 Jun 2019 07:20 PM IST
राजेश सैनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर Published by: राजेश सैनी Updated Sun, 23 Jun 2019 07:20 PM IST
विज्ञापन
Accused of Rape and murder of Minor Girl injured in Encounter with police at Rampur
यूपी पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

रामपुर के सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र से सात मई को गायब हुई छह साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी। आरोपी ने अपने आप को बचाने के लिए उसकी हत्या की थी, क्योंकि वह उसको पहचानती थी।

विज्ञापन


बच्ची का शव शनिवार को एक खाली पड़े मकान में बरामद किया था। इसके बाद शनिवार की देर रात पुलिस ने मुठभेड़ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


सिविल लाइंस थाना क्षेत्र एक मोहल्ला निवासी छह साल की बच्ची सात मई को दुकान पर गई थी। इसके बाद वह वापस नहीं आई। परिजनों ने सात मई को उसकी गुमशुदगी सिविल लाइंस कोतवाली में दर्ज कराई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस उसकी तलाश कर रही थी, लेकिन उसका पता नहीं चला। शनिवार को लगभग डेढ़ माह के बाद उसका सड़ा-गला शव पास में ही एक खाली पड़े मकान में मिला था। पुलिस को नाजिल नाम के युवक पर शक था। पुलिस ने शनिवार की रात उसकी तलाश शुरू कर दी। 

पता चला कि वह आश्रम पद्धति स्कूल के पास खड़ा है। पुलिस जब वहां पहुंची तो आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें तीन गोलियां नाजिल के पैरों में लगी। गोली लगने से घायल आरोपी को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि वह बच्ची को बहला-फुसलाकर अधूरे बने मकान में ले गया था, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया था।

उसके बेहोश हो जाने के बाद वह घबरा गया। उसको यह डर सताने लगा कि बच्ची होश में आ जाएगी तो उसकी पोल खुल जाएगी। उसने बच्ची की गला दबाकर हत्या कर दी और वहां से भाग गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 302, 376 और पाक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है।  

करीब डेढ़ माह से लापता बच्ची का शव शनिवार को मिला था। शनिवार की रात ही आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की थी, जवाबी कार्रवाई में वह घायल हुआ है। उसके खिलाफ हत्या और दुष्कर्म की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। - डा. अजय पाल शर्मा, एसपी

पड़ोसी पर विश्वास करके चली गई थी मासूम 
आरोपी युवक मासूम बच्ची के पड़ोस का ही रहने वाला है। बच्ची उसको पहचानती भी थी। इससे वह आसानी से बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। बाद में वह बच्ची को तलाश करने की भी कोशिश का नाटक भी करता रहा। हालांकि पुलिस को उसकी गतिविधियों पर पहले से ही शक था, लेकिन उसके खिलाफ पुख्ता प्रमाण नहीं मिल रहे थे। 

दो डाक्टरों के पैनल ने किया पोस्टमार्टम 
बच्ची के शव का पोस्टमार्टम दो डॉक्टरों के पैनल ने किया। शव काफी पुराना होने की वजह से सड़ गल चुका था। पोस्टमार्टम में बहुत सी बातें साफ नहीं हो पाई है। इस मामले में डीएनए टेस्ट कराने का फैसला लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed