{"_id":"664e8ef69f7769628e019517","slug":"accused-of-cheating-18-lakh-on-the-pretext-of-job-arrested-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-406071-2024-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: नौकरी का झांसा देकर 18 लाख की ठगी करने का आरोपी पीलीभीत से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: नौकरी का झांसा देकर 18 लाख की ठगी करने का आरोपी पीलीभीत से गिरफ्तार
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)।
नौकरी का झांसा देकर 18 लाख रुपये की ठगी करने के आरोपी जितेंद्र सिंह को पुलिस ने पीलीभीत से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी का चालान कर उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया।
ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र के गांव दुल्हापुर पट्टी जाट निवासी अजय कुमार ने 13 फरवरी को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया था कि उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले के काशीपुर थाना क्षेत्र के गांव खड़कपुर देवीपुरा निवासी जितेंद्र सिंह अपने कुछ साथियों के साथ उससे मिला था। आरोपी ने बताया था कि वह ग्राम विकास अधिकारी की भर्ती में उसके बेटे वरुण कुमार को ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) की नौकरी दिला देगा। उसने नौकरी दिलाने के नाम पर 18 लाख रुपये की मांग की थी।
झांसे में आकर अजय कुमार ने जितेंद्र सिंह के बैंक खाते में 18 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए, लेकिन उसके बेटे की वीडीओ के पद पर नौकरी नहीं लगी। इस पर उसने आरोपी जितेंद्र सिंह से रुपये मांगें तो आरोपी ने देने से मना कर दिया। वहीं दोबारा मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने 13 फरवरी को अजय की तहरीर पर जितेंद्र सिंह सहित छह लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी में रिपोर्ट दर्ज की थी। मामले की जांच कर रहे कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक बृजेंद्र सिंह ने बताया कि उन्होंने जितेंद्र सिंह की कॉल डिटेल निकलवाई, तो उसकी लोकेशन पीलीभीत जिले के हजारा थाना क्षेत्र के गांव रामनगर में मिली। इस पर पुलिस ने छापा मारकर आरोपी को रामनगर से गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को पुलिस ने जितेंद्र सिंह का चालान कर उसे कोर्ट में पेश किया।