{"_id":"5de6c5168ebc3e548170ef74","slug":"accused-found-bail-from-police-stations-city-news-mbd331533375","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशुओं के कटान के आरोपियों को थाने से दी जमानत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशुओं के कटान के आरोपियों को थाने से दी जमानत
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। ज्यादातर मामलों में गिरफ्तार आरोपियों का चालान कर उनको कोर्ट में पेश करने वाली गलशहीद पुलिस ने एक बार फिर से पशु कटान के चार आरोपियों को थाने से जमानत दे दी है। ये आरोपी सोमवार की सुबह असालतपुरा में पकडे़ गए थे। जिनको रात के अंधेरे में जमानत देने के बाद छोड़ दिया गया।
सोमवार सुबह असालतपुरा के बड़ा हाता में रहने वाले हाजी सईम के दो मंजिला मकान में गलशहीद पुलिस की टीम ने छापा मारकर चार आरोपियों को पशुओं का अवैध कटान करते हुए गिरफ्तार किया है। पकडे़ गए आरोपियों के नाम तहसीम, मोहम्मद शानू, अरहम, मोहम्मद यूसुफ हैं। मौके से 90 किलो मीट और तीन जिंदा पशु और पशु कटान के उपकरण बरामद किए गए हैं। एसएचओ गलशहीद अजीत रोरिया ने बताया कि चारों आरोपी पशु कटान का काम करते थे। इन चारों ने दोबारा कटान न करने की बात कही है। चारों आरोपियों को उन्होंने थाने से ही जमानत दे दी है। अभी मुख्य आरोपी हाजी सईम पुलिस की गिरफ्त से दूर है। बता दें कि एक माह पहले भी अवैध मीट बेचने के आरोप में पकडे़ गए पार्षद और उसके दो साथियों को थाने से जमानत दे दी गई थी। इसके बाद अवैध स्लाटर हाउस पकड़ा गया, वहां से पकडे़ गए 46 आरोपियों को चालान कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उनको जेल भेज दिया गया। इसके बाद पुलिस की पशु कटान के आरोपियों से मिलीभगत उजागर होने पर एसओ सहित 15 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया।
मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त से अभी बाहर हैं। उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। चारों आरोपियों को विधिक प्रक्रिया के तहत ही जमानत मिली है। इनका मुख्य आरोपी इस्तेमाल करता था- अमित कुमार आनंद, एसपी सिटी
विज्ञापन
रात में पशुओं की चोरी, दिन में कटान
मुरादाबाद। शहर में रात को पशुओं की चोरी कर दिन निकलते ही उनका कटान किया जा रहा है। पशुओं की चोरी करने से लेकर उसको बेचने और कटान के लिए अलग अलग गिरोह सक्रिय हैं।
शहर में गलशहीद के असालतपुरा, मझोला के टीपी नगर, जयंतीपुर, सिविल लाइन के अगवानपुर तो देहात क्षेत्र में भोजपुर डिलारी, मैनाठेर भगतपुर में पशुओं के कटान के आरोपी लगातार पकडे़ जा रहे हैं। लेकिन पशु तस्करों का बड़ा गिरोह पुलिस के हाथ नहीं आ रहा है, जिसकी वजह से जनपद में पशुओं के कटान का धंधा लगातार जारी है। पशु चोरों के एक गिरोह की तस्वीर मझोला की एक वारदात के दौरान सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है लेकिन अब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। ऐसे में पशुओं की चोरी की अन्य वारदातों के होने का भी खतरा बना हुआ है। कई जगह पर तो पशुओं की निगरानी के लिए ग्रामीण सतर्कता बरत रहे हैं।
‘पशुआें के अवैध कटान पर रोक लगाने के लिए पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। मझोला में पशुओं की चोरी करते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद आरोपियों की तलाश की जा रही है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।’
अमित कुमार आनंद, एसपी सिटी