फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   accident in fog four family members injuered

कार-ट्रैक्टर में भिड़ंत, एक परिवार के चार घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 02:47 AM IST
विज्ञापन
accident in fog four family members injuered
मुरादाबाद। कोहरे के कारण संभल के निकट एक कार की सामने से आ रहे ट्रैक्टर से भिड़ंत हो गई। जिससे कार में सवार एक ही परिवार चार लोग घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में एक की दशा गंभीर बनी हुई है। कार सवार चारों लोग बिजनौर के मकसूदपुर गांव से संभल स्थित एक हकीम के यहां इलाज कराने जा रहे थे।
विज्ञापन

बिजनौर जिले के थाना सिवारा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम मकसूदपुर निवासी राशिद ने बताया कि उसकी मां खुशनूदा (65) व चाचा नजमुद्दीन (60) की तबीयत खराब चल रही है। जिन्हें संभल के एक हकीम को दिखाने के लिए उन्हें लेकर नजमुद्दीन की पुत्री जैनब (28) अपने तहेरे भाई नईम (25) की कार से लेकर संभल जा रही थी। बताया जाता है कि सुबह करीब साढ़े सात बजे संभल से करीब पांच किमी पहले थाना असमौली के परयावली गांव के पास कार को कोहरे के कारण विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। जिससे कार में सवार चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके पर ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। घायलों को गांव वालों की मदद से एंबुलेंस से पहले संभल के अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन हालत में सुधार न होने पर उन्हें मुरादाबाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में नजमुद्दीन की दशा गंभीर होने के कारण परिवार वालों ने उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed