{"_id":"5d49b2ed8ebc3e6d03543843","slug":"aale-hassan-and-kushalvir-bail-will-also-be-heard-on-wednesday","type":"story","status":"publish","title_hn":"आले हसन और कुशलवीर की जमानत पर बुधवार को भी होगी सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आले हसन और कुशलवीर की जमानत पर बुधवार को भी होगी सुनवाई
Tue, 06 Aug 2019 10:33 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 06 Aug 2019 10:33 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
रामपुर में किसानों की जमीन कब्जाने के मामले में फरार चल रहे पूर्व सीओ आले हसन और पूर्व अजीमनगर थानाध्यक्ष कुशलवीर सिंह की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई शुरू हो गई। जमानत याचिका पर सुनवाई बुधवार को भी होगी।
किसानों की जमीनों को कब्जाने और धमकाने के मामले में पूर्व सीओ आले हसन पर 28 मुकदमें अजीमनगर थाने में ही दर्ज हैं।गंज थाने में भी मारपीट और धमकाने के साथ ही लूटपाट के पांच अन्य मामले दर्ज हैं।
आले हसन की ओर से अब कोर्ट की शरण ली गई है। आले हसन ने जमीन से जुड़े पांच मामलों में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की है। उन्होंने अपने अधिवक्ता के माध्यम से कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका सोमवार को दाखिल की थी।
विज्ञापन
उनके साथ ही किसानों की जमीन को कब्जाने के चार अन्य मामलों में अजीमनगर थाने के पूर्व एसओ कुशलवीर सिंह ने भी अग्रिम जमानत सेशन कोर्ट में दाखिल की है। सेशन कोर्ट में आले हसन और कुशलवीर की जमानत याचिका पर मंगलवार को सुनवाई हुई,लेकिन पूरी नहीं हो पाई। अब जमानत अर्जी पर बुधवार को भी सुनवाई होगी।