फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Aale Hassan and Kushalvir bail will also be heard on Wednesday

आले हसन और कुशलवीर की जमानत पर बुधवार को भी होगी सुनवाई

Tue, 06 Aug 2019 10:33 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 06 Aug 2019 10:33 PM IST
विज्ञापन
Aale Hassan and Kushalvir bail will also be heard on Wednesday
फाइल फोटो
रामपुर में किसानों की जमीन कब्जाने के मामले में फरार चल रहे पूर्व सीओ आले हसन और पूर्व अजीमनगर थानाध्यक्ष कुशलवीर सिंह की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई शुरू हो गई। जमानत याचिका पर  सुनवाई बुधवार को भी होगी। 
विज्ञापन


किसानों की जमीनों को कब्जाने और धमकाने के मामले में पूर्व सीओ आले हसन पर 28 मुकदमें अजीमनगर थाने में ही दर्ज हैं।गंज थाने में भी मारपीट और धमकाने के साथ ही लूटपाट के पांच अन्य मामले दर्ज हैं। 
विज्ञापन


आले हसन की ओर से अब कोर्ट की शरण ली गई है। आले हसन ने जमीन से जुड़े पांच मामलों में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की है। उन्होंने अपने अधिवक्ता के माध्यम से कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका सोमवार को दाखिल की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके साथ ही किसानों की जमीन को कब्जाने के चार अन्य मामलों में अजीमनगर थाने के पूर्व एसओ कुशलवीर सिंह ने भी अग्रिम जमानत सेशन कोर्ट में दाखिल की है। सेशन कोर्ट में आले हसन और कुशलवीर की जमानत याचिका पर मंगलवार को सुनवाई हुई,लेकिन पूरी नहीं हो पाई। अब जमानत अर्जी पर बुधवार को भी सुनवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed