{"_id":"6950461cb26e19dd39018206","slug":"a-youth-was-duped-of-rs-417-lakh-through-telegram-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-800122-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: टेलीग्राम के जरिए युवक से ठग लिए 4.17 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: टेलीग्राम के जरिए युवक से ठग लिए 4.17 लाख रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के दीनदयाल नगर में रहने वाले युवक से साइबर ठग ने टेलीग्राम के जरिए संपर्क किया और निवेश कराने के नाम पर 4.17 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
सिविल लाइंस क्षेत्र के दीनदयाल नगर निवासी विकास कुमार सिंह ने दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि आईसीआईसीआई बैंक में उसका खाता है। इसके अलावा टेलीग्राम पर उसकी आईडी बनी है। टेलीग्राम के जरिए साइबर ठग ने उनसे संपर्क किया और ऑनलाइन निवेश कराकर रकम दोगुनी करने का झांसा देकर सात लाख 17 हजार ट्रांसफर कर लिए। पीड़ित को न तो मुनाफा हुआ और न ही मूल रकम वापस आई। सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सिविल लाइंस थाने की पुलिस साइबर सेल की मदद से साइबर ठगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।