{"_id":"68ffd6d0fd9fcf7031094dd2","slug":"a-youth-from-alapur-died-in-a-road-accident-in-asafpur-bilari-news-c-276-1-smbd1006-109710-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: अलापुर के युवक की आसफपुर में सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: अलापुर के युवक की आसफपुर में सड़क हादसे में मौत
Tue, 28 Oct 2025 02:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Tue, 28 Oct 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
बिलारी के अलापुर गांव निवासी मृतक आकाश यादव का फाइल फोटो-स्रोत परिजन
बिलारी (मुरादाबाद)। थाना क्षेत्र के अलापुर गांव निवासी जिम संचालक आकाश यादव (30) की सोमवार सुबह बदायूं जिले के आसफपुर क्षेत्र में सड़क हादसे में मौत हो गई। आकाश अपनी पत्नी के साथ गांव से बिसौली जा रहे थे।
बदायूं जिले के बिसौली क्षेत्र में आकाश यादव की रिश्तेदारी में एक यज्ञ का कार्यक्रम रखा गया था। इस यज्ञ में शामिल होने के लिए वह अपनी पत्नी वर्षा के साथ बाइक से बिसौली जा रहे थे। स्योंडारा आसफपुर रोड पर सुबह लगभग ग्यारह बजे जैसे ही आकाश यादव आसफपुर पुलिस चौकी के पास पहुंचे तभी बिसौली की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने आकाश की बाइक में टक्कर मार दी। आमने सामने की भिड़ंत में दोनों बाइकें क्षतिग्रस्त हो गईं। आकाश सिर के बल सड़क पर गिरने से गंभीर घायल हो गए जबकि पत्नी वर्षा झटके साथ दूर जाकर गिरने की वजह से उसे कम चोटें आईं। पता चला है कि आकाश की बाइक में टक्कर मारने वाला दूसरा बाइकसवार भी गंभीर घायल हो गया जिसे पुलिस ने उपचार के लिए बदायूं के सरकारी अस्पताल पहुंचाया।
पत्नी के सूचना पर आकाश के परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए और उसे उपचार के लिए पीएचसी आसफपुर ले गए यहां चिकित्सक ने आकाश को देखते ही मृत घोषित कर दिया।पति की सड़क हादसे में मौत हो जाने पर पत्नी वर्षा की पीएचसी में ही हालत बिगड़ गई। अन्य रिश्तेदारों का भी रो रोकर बुरा हाल हो गया। आसफपुर पुलिस ने आकाश के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। सोमवार शाम आकाश के शव का अलापुर गांव में अंतिम संस्कार किया गया। आकाश खेतीबाड़ी करने के साथ ही अपने गांव में जिम भी चलाते थे। परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे दिव्यांश और आदर्श हैं। आकाश अपने परिवार की गुजर बसर का अकेला सहारा थे।