{"_id":"6903c926d1e14dd6e90a82f1","slug":"a-young-woman-died-of-fever-in-premnagar-suspected-to-be-dengue-moradabad-news-c-15-1-mbd1044-761065-2025-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: प्रेमनगर में बुखार से युवती की मौत, डेंगू की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: प्रेमनगर में बुखार से युवती की मौत, डेंगू की आशंका
Fri, 31 Oct 2025 01:53 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Fri, 31 Oct 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
अगवानपुर (मुरादाबाद)। क्षेत्र के प्रेमनगर गांव में बृहस्पतिवार को बुखार से 22 वर्षीय युवती की मौत हो गई। मंगलवार को उसे बुखार आया था। 24 घंटे में भी हालत में सुधार न होने पर बुधवार की रात युवती को कांठ रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पैथोलॉजी रिपोर्ट में प्लेटलेट्स कम होने की पुष्टि हुई। बृहस्पतिवार को इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
मौत की खबर से गांव में डर का माहौल है। लोगों में चर्चा है कि युवती को डेंगू हुआ था। हालांकि परिजनों ने एलाइजा टेस्ट नहीं कराया है। युवती के पिता प्रेमनगर निवासी पप्पू सिंह कांठ रोड पर चाय की दुकान लगाते हैं। परिवार में पत्नी इंद्रा देवी, बेटा तनु सिंह और बेटी कंचन थी। कंचन गांव में एक ब्यूटी पार्लर में काम सीख रही थी। मंगलवार को उसे अचानक बुखार आया। परिजनों ने गांव में एक डॉक्टर से दवाई दिला दी। बुधवार की रात उल्टी नहीं रुकी तो आशियाना स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बृहस्पतिवार को डॉक्टर ने हालत बिगड़ने पर रेफर कर दिया, जिसके बाद परिजन कांठ रोड स्थित एक अस्पताल में लेकर गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।