{"_id":"69a9e3b2768857bab302ab51","slug":"a-young-man-who-was-going-to-visit-relatives-on-holi-died-in-a-road-accident-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-847516-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: होली पर रिश्तेदारी में जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: होली पर रिश्तेदारी में जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन
मुरादाबाद। मैनाठेर थाना क्षेत्र में बुधवार की शाम दो बाइकों की आमने सामने से टक्कर हो गई। इस हादसे में एक बाइक पर सवार फर्म कर्मी की मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। होली पर दोनों दोस्त एक रिश्तेदार के घर होली मिलने जा रहे थे।
मैनाठेर थाना क्षेत्र के मिलक मोहम्मदपुर बस्तौर गांव निवासी सूरज(21) कटघर क्षेत्र में फर्म में काम करता था। उसके भाई रनजीत ने पुलिस को बताया कि बुधवार की शाम करीब 5:15 बजे सूरज कटघर के मिलक पंडित नगला नई बस्ती निवासी अपने साथी समद के साथ बाइक से जटपुरा गांव में रिश्तेदारी के घर होली मिलने जा रहे थे। बाइक समद चला रहा था। फरीदपुर हमीर गांव के पास सामने से आई दूसरी बाइक से टकराने के बाद समद की बाइक डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में सूरज की मौके पर ही मौत हो गई जबकि समद गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल समद को उपचार के लिए अस्पताल भिजवा दिया। सूरज के परिवार में मां जमुना वती, पिता भारत सिंह उर्फ पप्पू और दो बड़े भाई रनजीत और रामरतन हैं। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर पर दूसरी बाइक पर सवार युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।