फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   A young man who had gone out for a walk was hit by a train and died.

Moradabad News: घर से घूमने निकले युवक की ट्रेन से कटकर मौत

Mon, 06 Oct 2025 02:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Mon, 06 Oct 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
A young man who had gone out for a walk was hit by a train and died.
बिलारी (मुरादाबाद)। मुरादाबाद-चंदौसी रेलवे लाइन पर रविवार की सुबह सात बजे घर से घूमने के लिए निकले गांव पालनपुर निवासी अंकित भटनागर (30) की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

गांव पालनपुर निवासी राकेश भटनागर का बेटा अंकित भटनागर घर पर ही रहकर ही छोटे भाई हेमंत भटनागर के साथ प्रिंटिंग प्रेस पर काम करता था। हेमंत भटनागर ने बताया कि उसके भाई की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। उसका उपचार चल रहा है। रविवार की सुबह अंकित पालनपुर रेलवे स्टेशन की ओर घूमने के लिए निकला था। वह मुरादाबाद चंदौसी रेलवे लाइन पर सहसपुर रेलवे जंक्शन की ओर पालनपुर और खंडुआ गांव के बीच पहुंच गया। सुबह लगभग नौ बजे चंदौसी से मुरादाबाद को जा रही एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। करीब तीन घंटे बाद परिजन तलाशते हुए घटनास्थल पर पहुंचे और शव की पहचान अंकित के रूप में की। बिलारी थाने के दरोगा राहुल कुमार ने बताया कि परिजनों और ग्रामीणों से जानकारी करने पर पता चला कि अंकित मानसिक रूप से कमजोर था। घूमते समय ट्रेन से कटकर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed