फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   A young man was strangled to death on the accusation of phone theft

Moradabad News: फोन चोरी का आरोप लगाकर युवक की गला दबाकर हत्या

Sat, 06 Sep 2025 03:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sat, 06 Sep 2025 03:01 AM IST
विज्ञापन
A young man was strangled to death on the accusation of phone theft
डिलारी (मुरादाबाद)। सरकड़ा गांव में शुक्रवार की दोपहर मोबाइल चोरी का आरोप लगाकर कारपेंटर मो.राशिद (26) की पीट पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक के भाई आजम का आरोप है कि गांव के ही सात लोग उसे घर से बुलाकर ले गए और पहले पड़ोसी गांव में उसे शराब पिलाई। इसके बाद उसकी हत्या कर शव चारपाई पर छोड़कर भाग गए। आजम ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराने को थाने में तहरीर दी है। हालांकि पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है। डिलारी क्षेत्र के सरकड़ा विश्नोई निवासी आजम ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि उसका भाई मो. राशिद कारपेंटर था। शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे गांव में रहने वाले उसके दोस्त उसे अपने साथ बुलाकर ले गए। आजम का आरोप है कि आरोपी उसे पड़ोसी गांव ले गए और मो. राशिद को शराब पिलाई। इसके बाद घर लोग आ गए। इसके बाद आरोपियों ने मो.राशिद पर मोबाइल चोरी का आरोप लगाकर उसकी पिटाई की। आजम का कहना है कि मो. राशिद इन्हें बताता रहा है कि उसने मोबाइल चोरी नहीं की है लेकिन हत्यारोपी नहीं माने। इन्होंने मो. राशिद की पिटाई की और उसका मानसिक उत्पीड़न भी किया गया। शुक्रवार की दोपहर आरोपियों ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। आजम अपने भाई की तलाश करते हुए घर से बाहर निकला तो घर के पास ही छपरे में चारपाई पर मो. राशिद पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed