फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   A young man walking outside his house was attacked

Moradabad News: घर के बाहर टहल रहे युवक पर हमला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
A young man walking outside his house was attacked
मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र में घर के बाहर टहल रहे युवक पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। जिसमें वह घायल हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर छह नामजद और पांच अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

मझोला के जयंतीपुर नई आबादी निवासी मो. साकिब ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसका भाई मो. नाजिम शुक्रवार की रात करीब दस बजे खाना खाने के बाद घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान उसे आरोपी बारिश उर्फ मुन्ना, उसके भाई आसिफ, पिता अकबर और मौसेरे भाई रजा, डॉ. अब्दुल मोबीन और अयास ने घेर लिया। इनके साथ पांच अन्य लोग भी मौजूद थे। सभी ने मो. नाजिम के साथ मारपीट की और धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गए। परिवार के लोगों ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता ने बताया कि तहरीर के आधार पर छह नामजद और पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी हमलावरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed