फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   A tile dealer was duped of Rs 5 lakh in the name of selling a plot.

Moradabad News: प्लॉट बेचने के नाम पर टाइल्स कारोबारी से ठग लिए पांच लाख

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
A tile dealer was duped of Rs 5 lakh in the name of selling a plot.
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में प्लॉट बेचने के नाम पर टाइल्स व्यापारी से पांच लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने जानकारी कि तो पता चला कि जिस प्लॉट का आरोपियों ने सौदा तय है वह तो किसी अन्य के नाम पर है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पांच लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के विशनपुर भीमाठेर निवासी अजीम हुसैन का हरथला में टाइल्स का शोरूम है। उन्होंने सिविल लाइंस थाने में दर्ज कराए केस में बताया कि डिलारी के काजीपुरा निवासी कल्वे हसन, उसकी पत्नी आफ्शा, बेटे उम्मीद अली, शमी और रहमतजहां के खिलाफ केस दर्ज कराया है जिसमें अजीम हुसैन ने बताया कि एक दिन कल्वे हसन उनके शोरूम पर आया और बताया कि भीमाठेर में उसका 100 गज का प्लॉट है। जिसे वह बेचना चाहता है। सौदा तय होने पर अजीम हुसैन ने कल्वे अली और उसके परिवार के अन्य लोगों को पांच लाख रुपये दे दिए। बैनामा करने को कहा तो आरोपी टालमटोल करने लगे। शक होने पर अजीम ने खतौनी निकलवाई तो पता चला कि जिस प्लॉट को आरोपियों ने अपना बताकर सौदा किया था वह जमीन किसी दूसरे के नाम पर है। सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता ने बताया कि तहरीर के आधार पर पांच लोगों पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed