फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   A report has been filed against five people, including the husband, for dowry harassment.

Moradabad News: दहेज उत्पीड़न के आरोप में पति समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
A report has been filed against five people, including the husband, for dowry harassment.
बिलारी। करसरा गांव में दहेज की मांग के लिए विवाहिता का उत्पीड़न करने के आरोप में पति समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। करसरा गांव निवासी सोहनलाल की पुत्री स्वाति की ओर से थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया गया है कि उसकी शादी 25 जून 2024 को संभल जिले के हिंडोली गांव निवासी विजय के बेटे दीपक के साथ हुई थी। शादी के लगभग छह माह बाद करसरा निवासी दो युवकों ने उसके पति के मोबाइल पर उसके कुछ फोटो डाल दी थी, इस संबंध में आरोपियों के खिलाफ बिलारी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पीड़िता के अनुसार वह कई माह से अपने मायके में रह रही है। उसके पति दीपक, ससुर विजय, सास सीमा, देवर विशेष और नैतिक दहेज में मायके से दस लाख रुपये नकद लाने की मांग कर रहे हैं और मांग पूरी न होने पर ससुराल वाले उसे रखने को तैयार नहीं हैं। पुलिस ने दीपक, विजय, सीमा, विशेष और नैतिक के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed