{"_id":"683b6679ae3bec21450c67b6","slug":"a-fine-of-rs-10000-was-imposed-on-the-ration-dealer-for-negligence-thakurdwara-news-c-279-1-mo11005-109222-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: लापरवाही पर कोटेदार पर लगाया 10000 का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: लापरवाही पर कोटेदार पर लगाया 10000 का जुर्माना
Sun, 01 Jun 2025 01:58 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Sun, 01 Jun 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। डीएसओ अजय प्रताप सिंह ने शुक्रवार को नगर ठाकुरद्वारा और नगर पंचायत ढकिया क्षेत्र में स्थित राशन की दुकानों का निरीक्षण किया। राशन वितरण के दौरान किए गए निरीक्षण में उन्होंने राशन कार्ड धारकों से भी राशन वितरण के संबंध में पूछताछ की। ठाकुरद्वारा नगर में राशन डीलर निशांत भारद्वाज की दुकान पर लापरवाही मिलने पर उन पर 10 हजार रुपये का जुर्माना डाला है।
निरीक्षण में उन्होंने पाया कि निशांत भारद्वाज की दुकान पर स्टॉक रजिस्टर का सत्यापन कराये बिना ही वितरण किया जा रहा था। निरीक्षण में नियुक्त सुपरवाइजर भी मौजूद नहीं मिले। स्टाक बोर्ड और नोटिस बोर्ड पर आवश्यक जानकारियां उपलब्ध नहीं थी। जिस पर डीएसओ ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए राशन डीलर पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभी डीलर्स को वितरण में सुधार लाने और मानक के अनुसार राशन का वितरण करने के सख्त निर्देश दिए। इस दौरान पूर्ति निरीक्षक जयवीर सिंह और अमित कुमार गर्ग मौजूद रहे।