फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   A conspiracy to rob Saraf was hatched in Tihar Jail, two arrested including woman

तिहाड़ जेल में रची थी सराफ से लूट की साजिश, महिला समेत दो गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 01:05 AM IST
विज्ञापन
A conspiracy to rob Saraf was hatched in Tihar Jail, two arrested including woman
मुरादाबाद। सिविल लाइंस में 11 जनवरी को सराफ से हुई लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने संभल के एक बदमाश और दूसरे बदमाश की पत्नी को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी बदमाश ने बताया कि तिहाड़ जेल में उसने अपने साथी के साथ लूट की साजिश रची थी। जेल से बाहर आने के बाद एक अन्य बदमाश को अपने साथ शामिल किया और सराफ से जेवर व नकदी लूट लिए थे।
विज्ञापन

एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के हरथला प्रतीक विहार निवासी अक्षय वर्मा की बिशनपुर लोधीपुर में सोने-चांदी के आभूषण की दुकान है। 11 जनवरी को सराफ अपने पिता राजेश वर्मा के साथ दुकान पर जा रहे थे। बिशनपुर रेलवे क्रासिंग के पास तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर पिता-पुत्र से सात किलोग्राम चांदी, सोने के आभूषण और छह हजार रुपये लिए थे।
विज्ञापन

पुलिस को सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से इस मामले में सफलता हाथ लगी। जिसके जरिये पुलिस ने संभल जनपद के असमोली थानाक्षेत्र के सैदपुर इम्मा गांव निवासी अमित कटारिया उर्फ मंगल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर तीन किलोग्राम चांदी, 20 ग्राम सोने के जेवर और पांच मोबाइल बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी से चार जनवरी को मझोला थानाक्षेत्र में हिमांशु वर्मा से लूटे गए सोने के जेवर व चांदी की पाजेब भी बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि राजू उर्फ राजेश निवासी ढकिया गुलाबो थाना काशीपुर जनपद ऊधम सिंह नगर उत्तराखंड से तिहाड़ जेल में मुलाकात हुई थी। दोनों ने सराफ को लूटने की साजिश जेल में ही बना ली थी। जेल से बाहर आने के बाद दोनों ने अपने साथ तीसरे आरोपी राजा निवासी कुलेसरा थाना सूरजपुर जनपद नोएडा को शामिल किया। इसके बाद मौका पाकर दोनों घटनाओं को अंजाम दे दिया था। आरोपी राजू उर्फ राजेश कुछ दिन पहले ही अमरोहा से चोरी के मामले में जेल भेजा गया था। पुलिस ने राजू की पत्नी अनीता को भी गिरफ्तार किया है। अनीता अपने पति के जमानत के लिए जेवर बेचने जा रही थी। तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस ने आरोपी अमित और अनीता को मंगलवार शाम अदालत में पेश किया, जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
पत्नी के मायके में रह रहा था आरोपी राजू
पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि राजू उर्फ राजेश की पत्नी अनीता का मायका सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के गांव महलकपुर में है। तिहाड़ जेल से छूटने के बाद राजू पत्नी के साथ उसके मायके में ही रह रहा था। राजू ने ही सराफ को लूटने के लिए रेकी की थी।

राजू के खिलाफ दर्ज हैं 18 मुकदमे
राजू के खिलाफ लूट मुरादाबाद, अमरोहा और उत्तराखंड के काशीपुर थाने में 18 मुकदमे दर्ज हैं। सिविल लाइंस थाने में उसकी हिस्ट्रीशीट भी खुली हुई है। इसके अलावा अमित कटारिया के खिलाफ भी गौतमबुद्ध नगर और सिविल लाइंस थाने में नौ मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed