{"_id":"66b927ff3fa1a3e1ab0c0394","slug":"a-class-six-student-died-of-a-heart-attack-a-day-before-his-birthday-chanaura-news-c-284-1-smbd1011-123763-2024-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: जन्मदिन से एक दिन पहले ही कक्षा छह के छात्र की हार्टअटैक से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: जन्मदिन से एक दिन पहले ही कक्षा छह के छात्र की हार्टअटैक से मौत
विज्ञापन
मंडी धनौरा(अमरोहा)। जन्मदिन से एक दिन पहले ही कक्षा छह के छात्र विशु (12) की हार्टअटैक से मौत हो गई। मौत की जानकारी मिलने पर परिजन फूट-फूट कर रोने लगे। देर शाम उसका तिगरी गंगा तट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया।
क्षेत्र के गांव सैरकपुर निवासी भूपेंद्र यादव का पुत्र विशु निकटवर्ती गांव मोहम्मदपुर लोहर्रा के फतह सिंह यादव इंटर कॉलेज में कक्षा छह का छात्र था। रविवार की सुबह उसके सीने में दर्द महसूस हुआ तो उसने पिता से इसके बारे में बताया। पिता ने सामान्य दर्द बताकर उसको नजरअंदाज कर दिया। कुछ देर बार विशु के अचेत होने पर परिजन घबरा गए। इस दौरान किसी ने उसे सर्पदंश का शिकार बता दिया। परिजन उसे बिजनौर के ताजपुर क्षेत्र में उपचार के लिए ले गए। वहां झाड़ फूंक करने वालों ने सांप के काटने से इन्कार कर दिया। परिजन उसे तत्काल चांदपुर के एक अस्पताल ले गए। परिजनों के मुताबिक परीक्षण के बाद डाॅक्टर ने हार्ट अटैक से मौत होने की बात कही।
परिजन उसे गांव ले आए। इस बीच किसी ने विशु के सांसें चलने की बात कही तो परिजन उसे नगर के एक अस्पताल में लाए। यहां भी उसे मृत घोषित कर दिया गया। विशु के एक निकट रिश्तेदार ने बताया कि बचपन में उसके सिर में चोट लगने से नसें ब्लॉक हो गई थीं। इससे कभी कभार उसे हार्ट में दर्द होता था। डॉक्टर ने बड़ा होने पर समस्या का समाधान होने की बात कही थी। रोते बिलखते परिजनों ने उसका रविवार की देर शाम तिगरी तट पर अंतिम संस्कार कर दिया। विशु का सोमवार को जन्मदिन था। लेकिन जन्मदिन से एक दिन पहले ही उसकी जान चली गई।