{"_id":"6815110f8f4934128f0be9f1","slug":"a-child-who-jumped-from-his-mothers-lap-and-fell-was-crushed-to-death-by-a-dumper-moradabad-news-c-279-1-smbd1009-108722-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: मां की गोद से उछलकर गिरे बच्चे की डंपर से कुचलकर माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: मां की गोद से उछलकर गिरे बच्चे की डंपर से कुचलकर माैत
Sat, 03 May 2025 12:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Sat, 03 May 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
भोजपुर (मुरादाबाद)। भाई के साथ स्कूटी पर सवार महिला की गोद से उछलकर चार माह का बच्चा सड़क पर गिर गया। इसी दौरान इधर से गुजरे डंपर की चपेट में आकर बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। परिवार के लोगों ने किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई करने से इन्कार कर दिया।
क्षेत्र के गांव पीपलसाना निवासी जुबैर आलम की बहन मुमताज जहां मेहमानी में आई थी। शुक्रवार शाम छह बजे जुबैर स्कूटी से मुमताज को उसके गांव सरकड़ा थाना मूढ़ापांडे बाइक से पहुंचाने जा रहा था। स्कूटी जुबैर चला रहा था, जबकि स्कूटी पर बैठी मुमताज की गोद में उसकी चार माह का बेटा अहमद रजा था और साथ में उसकी चार साल की बेटी हयात भी बैठी थी। ग्राम सरदार नगर के पास सड़क किनारे कच्चे में पहुंचने पर स्कूटी डगमगा गई और मुमताज की गोद से अहमद रजा उछलकर सड़क पर गिर गया। इसी दौरान इधर से गुजरे डंपर की चपेट में आकर अहमद रजा की मौत हो गई। डंपर हाईवे के निर्माण के लिए मिट्टी ढोने के कार्य में लगा था। बालक की मौत से मां दहाड़े मारकर रोने लगी। परिजनों में भी कोहराम मच गया। परिजन मौके पर आए और बिना किसी कार्रवाई के बच्चे का शव गांव ले गए।