फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   A 25 year- old woman eloped with her 75 year old lover in Azimnagar Rampur

75 साल का प्रेमी, 25 की प्रेमिका: घरवालों ने दोनों को समझाया पर न माने, घर से भागे; ऐसी है इनकी प्रेम-कहानी

Sun, 25 Jun 2023 08:00 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, सैदनगर (रामपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, सैदनगर (रामपुर) Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 25 Jun 2023 08:00 PM IST
सार

परिजन ने दोनों को समझाने का बहुत प्रयास किया लेकिन नहीं माने। जब ज्यादा दबाव बना तो प्रेमी युगल बच्चों की परवाह किए बगैर घर छोड़कर फरार हो गया है।

विज्ञापन
A 25 year- old woman eloped with her 75 year old lover in Azimnagar Rampur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रामपुर के अजीमनगर थाना क्षेत्र में 75 वर्षीय नाती-पोतों वाले वृद्ध और चार बच्चों की 25 वर्षीय विवाहिता के बीच इश्क चर्चा का विषय बना हुआ है। दोनों के परिजन ने उन्हें समझाने का बहुत प्रयास किया लेकिन नहीं माने। जब ज्यादा दबाव बना तो प्रेमी युगल बच्चों की परवाह किए बगैर घर छोड़कर फरार हो गया। प्रकरण एक ही समुदाय के बीच का है।

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 75 वर्षीय ग्रामीण का बेटे-बेटी और नाती-पोतों के साथ बड़ा कुनबा है। बताते हैं कि वृद्ध की दो पत्नियों का निधन हो चुका है जबकि तीसरी पत्नी को उन्होंने छोड़ दिया था। इस उम्र में भी वह रंगीले मिजाज के बने रहे। बताते हैं कि वह एक व्यवसायिक प्रतिष्ठान पर चौकीदारी करने लगे। इसी दौरान प्रतिष्ठान से लगभग तीन सौ मीटर दूरी पर स्थित एक गांव निवासी चार बच्चों की मां से नैन मिल गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह विवाहिता मूलरूप से बिहार की रहने वाली है जो यहां ब्याही गई है। कहा जाता है कि इश्क और मुश्क छुपाए नहीं छुपते। इनका प्रेम परिवार के अलावा पूरे क्षेत्र में चर्चित हो गया। वृद्ध को उसके बेटों, बेटियों और पौत्र-धेवतों ने उम्र का वास्ता देकर बहुत समझाया लेकिन उनके ऊपर चढ़ा इश्क का भूत बरकरार रहा। यहां तक हुआ कि उनके ऊपर बच्चों ने हाथ भी छोड़ दिए। बावजूद इसके वह नहीं माने।उधर, प्रेमिका की मां को पता चला तो वह बेटी का समझाने के लिए बिहार से आ गई। 

विज्ञापन

विवाहिता को प्रेमी की उम्र, नौजवान पति और बच्चों की परवरिश आदि सभी तरह से समझाने की कोशिशें बेकार साबित हुई। बेमेल प्रेमी युगल ने अपने परिवारों को अपने इश्क में बाधा माना और अपने-अपने परिवार छोड़ने का निर्णय कर लिया। चार दिन पहले प्रेमी युगल घर से निकल गए। विवाहिता अपने चार बच्चों को पति के पास ही छोड़ गई है। यह घटना पूरे क्षेत्र के लोगों की जुबान पर चर्चा का विषय बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed