फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   ताने देने पर फत्तेहपुर विश्नोई में दो पक्ष भिड़े, माहौल गरमाया

ताने देने पर फत्तेहपुर विश्नोई में दो पक्ष भिड़े, माहौल गरमाया

Fri, 12 Sep 2014 05:32 AM IST
Moradabad
Moradabad Updated Fri, 12 Sep 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
कांठ। छजलैट के फत्तेहपुर विश्नोई गांव में भर्ती के लिए दौड़ का अभ्यास करते समय ताने देने पर सुबह दो युवकों में हुई कहासुनी के मामले ने शाम को तूल पकड़ लिया। सरेबाजार एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के युवक को घेरकर पीटा। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए। एक पक्ष की ओर से फायरिंग भी की गई। इससे गांव में तनाव बढ़ गया। भगदड़ मच गई। सीओ और एसओ भारी फोर्स लेकर गांव पहुंचे। देर शाम दोनों पक्षों केलोगों पर कार्रवाई की तैयारी चल रही थी।
छजलैट थाने के गांव फत्तेहपुर विश्नोई के कुछ युवक गुरुवार सुबह दौड़ का अभ्यास कर रहे थे। इसी दौरान एक संप्रदाय के युवक ने दूसरे पर तानाकसी कर दी। तब दोनों में कहासुनी हुई। लेकिन साथी युवकों ने दोनों को शांत करा दिया। लेकिन शाम करीब छह बजे अचानक दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। किसान अकरम के बेटे आकिब ने साथियों के साथ मिलकर निखिल वर्मा पुत्र राजेंद्र वर्मा को बाजार में दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। सूचना पर निखिल की ओर से भी परिजन और दोस्त पहुंचे। देखते ही देखते दोनों पक्षों केलोग आमने सामने आ गए। आरोप है कि अकरम केभाई असलम ने तमंचे से फायर किए। वारदात से गांव में लगी साप्ताहिक हाट में अफरातफरी और भगदड़ मच गई।
विज्ञापन

सूचना पर क्षेत्राधिकारी राहुल कुमार और थानाध्यक्ष सीपी सिंह गांव पहुंचे और किसी तरह दोनों पक्षों को शांत कराया। फायरिंग करने वालों को पकड़ने के लिए दबिश भी दी, लेकिन कोई हाथ नहीं आया। एहतियातन पुलिस तैनात कर दी गई है। तनाव को देखते हुए आरआरएफ को भी बुलाया गया, लेकिन उसे अगवानपुर चौराहे पर ही रोक दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों को चिन्हित किया जा रहा है। दोनों पक्षों के24 लोगों के नाम सामने आए हैं। सभी के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।-- राहुल कुमार, सीओ कांठ
--
एक साल तक छावनी बना रहा था यह गांव
- चौदह साल पहले गांव में हुआ था धर्म स्थल पर विवाद
अमर उजाला ब्यूरो
कांठ। फत्तेहपुर विश्नोई वही गांव है, जहां चौदह साल पहले धर्म स्थल को लेकर जमकर बवाल हुआ था। इसके बाद एक साल तक गांव में पुलिस फोर्स तैनात रही थी। अब तक लोगों के दिलों में खटास है। इसीलिए छोटे-छोटे विवादों पर भी दोनों पक्ष आमने सामने आ जाते हैं।

वर्ष 2000 में हुए बवाल का कारण एक धार्मिक स्थल था। गांव के एक वर्ग ने बिना अनुमति निर्माण शुरू करा दिया था। इसका विरोध हुआ और फिर गांव सुलग उठा। अफसरों ने पीएसी तैनात की थी, जो एक साल तक रही। कई मुकदमे भी दर्ज हुए। बड़ी संख्या में लोगों पर कार्रवाई भी हुई थी। अब भले ही दोनों पक्षों के लोग एक दूसरे के साथ बैठते हैं। एक दूसरे के सुख दुख में शामिल होते हैं। लेकिन छोटी-छोटी बाते आज भी उग्र रूप ले लेती हैं। सीओ ने कहा कि दोनों पक्षों के लोगों को बैठाकर समझाया जाएगा। ताकि आगे से कोई विवाद न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed